Kangra: धर्मशाला में रचा गया इतिहास, विधानसभा का सबसे लंबा शीतकालीन सत्र और कांगड़ा को मिली बड़ी सौगातें

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला के तपोवन विधानसभा परिसर में आयोजित शीतकालीन सत्र को लेकर उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने इसे कई मायनों में ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा कि इस बार तपोवन विधानसभा के इतिहास में पहली बार आठ दिन का सबसे लंबा शीतकालीन सत्र आयोजित किया गया, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इसके साथ ही वर्ष 2016 के बाद पहली बार विधानसभा कैलेंडर वर्ष में कुल 35 बैठकें भी पूरी हुई हैं।

केवल सिंह पठानिया ने बताया कि शीतकालीन सत्र के दौरान प्रदेश के सरकारी और गैर-सरकारी शिक्षण संस्थानों के करीब 1700 विद्यार्थियों ने विधानसभा की कार्यवाही को प्रत्यक्ष रूप से देखा। यह युवा पीढ़ी की लोकतांत्रिक प्रणाली के प्रति रुचि, समझ और विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सत्र के दौरान कांगड़ा जिला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा करोड़ों रुपये के विकास कार्यों के उद्घाटन और शिलान्यास किए गए, साथ ही मौके पर ही आम जनता की कई समस्याओं का समाधान भी किया गया।

उन्होंने कहा कि इसी सत्र के दौरान धर्मशाला से चिट्टे के खिलाफ सरकार की जन मुहिम की शुरुआत भी की गई। केवल सिंह पठानिया ने कहा कि एक विधायी संस्था के रूप में हिमाचल प्रदेश विधानसभा देश की सबसे बेहतरीन विधानसभाओं में शामिल है। उनका कहना था कि सदन में रचनात्मक चर्चा और सार्थक संवाद जितना अधिक होगा, संस्थाएं उतनी ही मजबूत होंगी और आर्थिक व सामाजिक बदलाव के लक्ष्यों को भी बेहतर ढंग से हासिल किया जा सकेगा।

उन्होंने आगे कहा कि सकारात्मक चर्चा और ठोस तर्कों से न सिर्फ व्यक्ति बल्कि संस्थाओं की प्रतिष्ठा भी बढ़ती है। हिमाचल प्रदेश की लोकतांत्रिक विरासत का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि वर्ष 1925 में पीठासीन अधिकारियों का पहला सम्मेलन शिमला में आयोजित हुआ था, जो देश में लोकतांत्रिक सुधारों की दिशा में बड़ा कदम था। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि विट्ठलभाई पटेल हिमाचल प्रदेश से केंद्रीय विधान परिषद के सभापति चुने गए थे।

केवल सिंह पठानिया ने बताया कि इसी वर्ष जुलाई में तपोवन विधानसभा परिसर में लोकसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में राष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला भी आयोजित की जा चुकी है। उन्होंने गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि हिमाचल विधानसभा देश की पहली पेपरलेस विधानसभा है, जो तकनीक और पारदर्शिता का बेहतरीन उदाहरण है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kareri Lake News: 20 KM का कठिन ट्रेक कर रिड़कमार कॉलेज के छात्रों ने चमकाई करेरी झील, प्लास्टिक कचरा हटाकर दिया स्वच्छता का संदेश

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार के 34 विद्यार्थियों और 3 प्राध्यापकों ने करीब 20 किलोमीटर का कठिन ट्रेक कर करेरी झील में स्वच्छता अभियान चलाया। NSS इकाई और ऐतिहासिक सोसायटी के संयुक्त आयोजन में प्लास्टिक कचरा एकत्र कर उसका उचित निस्तारण किया गया। विद्यार्थियों ने मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन भी किया

Nurpur Four Lane: बारिश के बाद दलदल बनी पठानकोट-मंडी फोरलेन, वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी; हर पल हादसे का डर

नूरपुर में निर्माणाधीन पठानकोट-मंडी फोरलेन बारिश के बाद कई जगह दलदल में तबदील हो गया। कीचड़, जलभराव और गड्ढों के कारण वाहन चालकों, खासकर दोपहिया सवारों को परेशानी और हादसे का खतरा बढ़ गया है।

HPBOSE Registration 2026-27: 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए जरूरी खबर, 15 अक्टूबर तक बिना लेट फीस करें रजिस्ट्रेशन

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्ध सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं के नियमित विद्यार्थियों का शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण जारी है। बिना लेट फीस पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर है।

Bilaspur: नाबालिग बेटी के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप, भराड़ी पुलिस ने दर्ज किया केस

बिलासपुर के भराड़ी थाना क्षेत्र में दलोटा निवासी व्यक्ति की शिकायत पर गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता ने अपने और अपनी नाबालिग बेटी के साथ मारपीट का आरोप लगाया है।