Kangra: हिमाचल विधानसभा में अनोखा नजारा: सत्ता–विपक्ष एकजुट, चिट्टे के खिलाफ छिड़ी बड़ी लड़ाई!

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र अपने अंतिम दिन एक दुर्लभ और सकारात्मक दृश्य का साक्षी बना। प्रदेश को चिट्टे की बढ़ती समस्या से बचाने के लिए शुक्रवार को सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने राजनीतिक मतभेदों को दरकिनार कर एकजुटता दिखाई। विधानसभा परिसर में ऐसा माहौल देखने को मिला, जहां कांग्रेस और भाजपा के विधायक एक ही उद्देश्य के साथ विशेष रूप से तैयार की गई “चिट्टा मुक्त हिमाचल” लिखी ड्रेस पहनकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर समेत सभी विधायकों ने परिसर में “चिट्टे को भगाना है, युवाओं को बचाना है” का नारा बुलंद किया।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने नशे के खिलाफ एक ऐतिहासिक अभियान की शुरुआत कर दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह मुद्दा राजनीति का नहीं, बल्कि हिमाचल की युवा पीढ़ी के भविष्य का है। सीएम ने बताया कि नशा सप्लायर्स युवाओं को जाल में फंसा रहे हैं, ऐसे में जागरूकता सबसे बड़ा हथियार है। शिमला और धर्मशाला में वॉकथॉन के बाद अब जिला और उपमंडल स्तर पर भी जागरूकता रैलियां आयोजित की जाएंगी, जिनमें सरकार और विपक्ष दोनों मिलकर हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही ग्राम सभाओं के माध्यम से भी इस अभियान को गहराई तक पहुंचाया जाएगा।

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि चिट्टे के खिलाफ निर्णायक युद्ध शुरू हो चुका है। उनका कहना था कि नशा पड़ोसी राज्यों से हिमाचल में प्रवेश कर रहा है, जिसे रोकने के लिए सरकार नए और कड़े कानून बना रही है। उन्होंने बताया कि नशे के कारोबार से अर्जित की गई संपत्तियों को सरकार कुर्क कर रही है और पुलिस कई बड़े ऑपरेशनों में महत्वपूर्ण गिरोहों का पर्दाफाश कर चुकी है। उन्होंने दावा किया कि इस अभियान के नतीजे जल्द ही नजर आएंगे।

वहीं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नशे की बढ़ती पहुंच पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पहले नशा सीमावर्ती इलाकों तक सीमित था, लेकिन अब स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि यह दूर-दराज और दुर्गम क्षेत्रों तक फैल गया है। जयराम ठाकुर ने सरकार को भरोसा दिया कि नशे के खिलाफ लड़ाई राजनीति से ऊपर है और विपक्ष केंद्र तथा राज्य सरकार के हर प्रयास में पूरा सहयोग देगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हरनेरा के धौलपुर माता मंदिर में चोरी से मचा हड़कंप, श्रद्धालुओं की आस्था की घंटियां ले उड़े चोर; पहले भी हो चुकी है...

हरनेरा के धौलपुर माता मंदिर में घंटियां चोरी होने से श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों में रोष है। मंदिर कमेटी के अनुसार, कुछ वर्ष पहले भी यहां से नकदी चोरी हुई थी। आसपास के अन्य मंदिरों से भी घंटियां चोरी होने की सूचना है।

मंडी की 10 में 10 सीटों पर BJP की जीत का दावा, जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला; हिमकेयर से लेकर कांग्रेस...

नाचन में पंचायती राज प्रतिनिधियों के सम्मान समारोह में जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखे हमले किए। उन्होंने 2027 में हिमाचल में भाजपा सरकार बनने और मंडी की सभी 10 सीटों पर जीत का दावा किया।

बेटे की शादी का भरोसा, 1.35 लाख रुपये लिए और रिश्ता भी नहीं करवाया; हमीरपुर में FIR दर्ज

हमीरपुर के बुरनाड़ निवासी प्रेम चंद ने बेटे की शादी करवाने का भरोसा देकर 1.35 लाख रुपये लेने का आरोप लगाया है। रिश्ता तय नहीं होने और रकम वापस न मिलने पर सदर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।

रामपुर में 20.630 ग्राम चिट्टा बरामदगी मामले में दूसरी गिरफ्तारी, ऊना का युवक पकड़ा; फोन पर सप्लाई में मदद का आरोप

रामपुर में 20.630 ग्राम चिट्टा बरामदगी मामले में पुलिस ने ऊना निवासी 20 वर्षीय प्रिन्स ठाकुर को सह-आरोपी के रूप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, वह फोन के जरिए मुख्य आरोपी के संपर्क में था और नशे की खरीद व व्यवस्था में मदद करता था।