Himachal: रोहतांग जाने की प्लानिंग है? दस दिसंबर तक वाहनों के लिए बड़ी राहत, समय सीमा हुई तय

Date:

--Advertisement--

उपायुक्त तोरूल एस रवीश ने मंगलवार को मनाली–रोहतांग सड़क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम मनाली रमन शर्मा भी उनके साथ मौजूद रहे। उपायुक्त ने बताया कि वर्तमान में मौसम साफ़ है, इसलिए मनाली से रोहतांग मार्ग पर वाहनों की आवाजाही आगामी दस दिसंबर तक प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक जारी रहेगी।

जारी व्यवस्था के अनुसार सुबह 9 बजे के बाद ही वाहनों को रोहतांग की ओर जाने की अनुमति होगी। वहीं, वापसी के लिए यात्रियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे दोपहर 3 बजे से पहले मनाली की दिशा में लौटना शुरू कर दें। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि यह पूरा कार्यक्रम मौसम की स्थिति पर पूरी तरह निर्भर रहेगा। यदि मौसम बिगड़ता है, तो आवाजाही में बदलाव संभव है।

प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे रोहतांग की यात्रा पर निकलने से पहले मौसम और मार्ग से जुड़ी ताज़ा अपडेट पर ध्यान दें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन, 84 शिक्षकों ने अलग-अलग गतिविधियों पर दी प्रस्तुतियां

शिक्षा खंड रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन हुआ। निपुण भारत और TLM आधारित शिक्षण पर प्रशिक्षण के साथ 84 शिक्षकों ने आठ समूहों में अलग-अलग गतिविधियों पर प्रस्तुतियां दीं।

Kangra: चंबी स्टेडियम का काम तेज, 2 से ढाई महीने में खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: केवल सिंह पठानिया

शाहपुर के चंबी मैदान में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि रिटेनिंग वॉल पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं और पवेलियन, रेस्ट रूम, बाथरूम व चेंजिंग रूम का काम करीब दो से ढाई माह में पूरा करने का लक्ष्य है।

सिहवां स्कूल के खिलाड़ियों का कुश्ती में जलवा, तीन पदक जीतकर बढ़ाया शाहपुर का मान

ज्वालामुखी में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श विद्यालय सिहवां के खिलाड़ियों ने कुश्ती में तीन पदक जीते। मोहम्मद इकबाल ने स्वर्ण जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।

रिड़कमार कॉलेज में NSS का दो दिवसीय कार्यक्रम, छात्रों ने नृत्य-गीत और नाटिका से दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में आयोजित दो दिवसीय एनएसएस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, कविता, भाषण और लघु नाटिका के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में सामाजिक जिम्मेदारी, स्वच्छता और समाजसेवा का संदेश दिया गया।