Una: ऊना में पार्किंग अब हुई सस्ती और आसान—महज 10 रुपये में मिलेगा आधे घंटे का समय

Date:

--Advertisement--

ऊना नगर निगम ने शहरवासियों और व्यापारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अपने सभी पार्किंग स्थलों में पार्किंग समय बढ़ा दिया है। अब लोग मात्र 10 रुपये में पूरे आधे घंटे तक अपनी गाड़ी पार्क कर सकेंगे। यह निर्णय नगर निगम ऊना के आयुक्त और एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया।

कुछ समय पहले शहर के व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त जतिन लाल से मुलाकात कर 10 रुपये में 20 मिनट की वर्तमान पार्किंग अवधि बढ़ाने की मांग रखी थी। डीसी ने सार्वजनिक ज़रूरत को देखते हुए नगर निगम आयुक्त को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देशों के बाद नगर निगम ने पार्किंग अवधि को बढ़ाने का निर्णय लिया, जिससे बड़ी संख्या में लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

आयुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने कहा कि यह बदलाव खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद साबित होगा, जो थोड़े समय के लिए शहर आते हैं और तेजी से उपलब्ध पार्किंग सुविधा चाहते हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि शहर में अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग के खिलाफ निगम की कार्रवाई आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी, ताकि यातायात व्यवस्था बेहतर बनी रहे। उन्होंने जनता से सहयोग की अपील भी की।

हाल ही में जिला प्रशासन ने ऊना शहर में बढ़ती पार्किंग अव्यवस्था को देखते हुए कई क्षेत्रों को नो पार्किंग और नो वेंडिंग ज़ोन घोषित किया था। नगर निगम द्वारा पार्किंग अवधि बढ़ाने का यह कदम प्रशासन की इन कोशिशों को और मजबूत करेगा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने में मदद करेगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन, 84 शिक्षकों ने अलग-अलग गतिविधियों पर दी प्रस्तुतियां

शिक्षा खंड रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन हुआ। निपुण भारत और TLM आधारित शिक्षण पर प्रशिक्षण के साथ 84 शिक्षकों ने आठ समूहों में अलग-अलग गतिविधियों पर प्रस्तुतियां दीं।

Kangra: चंबी स्टेडियम का काम तेज, 2 से ढाई महीने में खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: केवल सिंह पठानिया

शाहपुर के चंबी मैदान में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि रिटेनिंग वॉल पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं और पवेलियन, रेस्ट रूम, बाथरूम व चेंजिंग रूम का काम करीब दो से ढाई माह में पूरा करने का लक्ष्य है।

सिहवां स्कूल के खिलाड़ियों का कुश्ती में जलवा, तीन पदक जीतकर बढ़ाया शाहपुर का मान

ज्वालामुखी में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श विद्यालय सिहवां के खिलाड़ियों ने कुश्ती में तीन पदक जीते। मोहम्मद इकबाल ने स्वर्ण जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।

रिड़कमार कॉलेज में NSS का दो दिवसीय कार्यक्रम, छात्रों ने नृत्य-गीत और नाटिका से दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में आयोजित दो दिवसीय एनएसएस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, कविता, भाषण और लघु नाटिका के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में सामाजिक जिम्मेदारी, स्वच्छता और समाजसेवा का संदेश दिया गया।