HPPSC ने बड़े रिजल्ट का किया ऐलान—जानें किन उम्मीदवारों को मिली असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर सफलता

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्वास्थ्य शिक्षा और रिसर्च विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के विभिन्न पदों के लिए आयोजित पर्सनैलिटी टेस्ट के परिणाम घोषित कर दिए हैं। आयोग की ओर से जारी इस सूची में कई मेडिकल कॉलेजों के लिए चयनित उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर (जनरल मेडिसिन) के पद पर अभिमन्यु पटियाल और अखिल राणा को चयनित किया गया है। इसके साथ ही नेरचौक मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर (ईएनटी) के पद पर पंकज चौहान सफल हुए हैं। नाहन मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर (ईएनटी) के पद के लिए अविनव सरमेक को चयन मिला है।

लोक सेवा आयोग ने बताया कि स्वास्थ्य शिक्षा और रिसर्च विभाग के लिए आयोजित अन्य पर्सनैलिटी टेस्ट के परिणाम भी मेरिट के आधार पर जारी कर दिए गए हैं। सभी विस्तृत परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं, ताकि उम्मीदवार आसानी से उन्हें देख सकें।

इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश फाइनेंस एंड अकाउंट्स सर्विस की मुख्य परीक्षा के आधार पर एक लंबित पद का परिणाम भी घोषित कर दिया गया है। इसकी जानकारी भी आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला के इन इलाकों में 7 अगस्त को 8 घंटे रहेगी बिजली गुल, घर से निकलने से पहले जरूर देखें लिस्ट

धर्मशाला के मनेड, खतेहड़, अप्पर बगली और आसपास के क्षेत्रों में 7 अगस्त को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक नई 11 केवी विद्युत लाइनों के रखरखाव के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

कांगड़ा में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज! बारिश हुई तो यहां होगा कार्यक्रम, एसडीएम ने दिए अहम निर्देश

कांगड़ा में 15 अगस्त के उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर एसडीएम डॉ. अंजली गर्ग ने अधिकारियों के साथ बैठक की। बारिश होने की स्थिति में समारोह जीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सभागार में आयोजित किया जाएगा।

Kangra: धर्मशाला में 6 अगस्त को इन इलाकों में 8 घंटे रहेगी बिजली गुल, घर से निकलने से पहले जरूर देखें लिस्ट

धर्मशाला के मनेड, खतेहड़, अप्पर बगली सहित आसपास के क्षेत्रों में 6 अगस्त को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक रखरखाव कार्य के चलते बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

Kangra: शाहपुर नगर पंचायत की पहली बैठक में बड़े फैसलों पर मंथन! फोरलेन, अतिक्रमण, स्ट्रीट लाइट और आवारा पशुओं समेत कई अहम मुद्दों पर...

शाहपुर नगर पंचायत की पहली बैठक में फोरलेन, अतिक्रमण, स्ट्रीट लाइट, आवारा पशु, बायोगैस प्लांट और विकास कार्यों समेत कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई। बैठक में जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने पर सहमति बनी।