Kangra: धर्मशाला में वन्य प्राणी सप्ताह के तहत मैराथन का आयोजनपुरुषों में अनीश और महिलाओं में साधना ने पहला स्थान हासिल किया

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 6 अक्तूबर: वन्य प्राणी सप्ताह के अंतर्गत आज धर्मशाला में मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। यह दौड़ युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के सिंथेटिक ट्रैक से शुरू हुई और प्रतिभागियों ने 8 किलोमीटर (पुरुष) और 5 किलोमीटर (महिला) का मार्ग तय किया। यह मार्ग चीलगाड़ी और कुनाल पत्थरी माता के रास्ते से होकर गुजरा।

मैराथन में करीब 100 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें महिला वर्ग में साधना चौधरी ने पहला स्थान प्राप्त किया। नैंसी चौधरी दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि गार्गी शर्मा तीसरे स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग में अनीश चौधरी ने प्रथम स्थान हासिल किया, सुरेंद्र दूसरे और विक्रम सिंह तीसरे स्थान पर रहे।

प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 7,000 रुपये, दूसरे स्थान पर आने वाले को 5,000 रुपये और तीसरे स्थान पर आने वाले को 3,000 रुपये नकद इनाम दिया गया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी दिए गए। मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) सरोज भाई पटेल ने बताया कि यह आयोजन वन्य प्राणियों के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया। यह आयोजन 73वें वन्य प्राणी सप्ताह के अंतर्गत किया गया, जो 2 से 8 अक्तूबर तक मनाया जा रहा है। इस सप्ताह के दौरान स्कूली बच्चों के लिए भाषण प्रतियोगिताएं, चित्रकला और अन्य गतिविधियां भी करवाई जा रही हैं।

मौके पर उपस्थित वन मण्डलाधिकारी संजीव सिंह, राहुल शर्मा, सहायक आरण्यपाल दौलत राम और अन्य प्रतिभागी भी मौजूद थे। वन्य प्राणी संरक्षण पर जोर देते हुए सरोज भाई पटेल ने कहा कि हमारे जीवन के लिए वन्य प्राणियों का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है।

Contact for Advertisement
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में चमकाया नाम

शाहपुर के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय क्विज एवं निबंध लेखन प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया। जैस्मिन ठाकुर ने क्विज में चौथा और रुद्राक्षी शर्मा ने निबंध लेखन में दूसरा स्थान हासिल किया। जिला स्तर की प्रतियोगिताओं से चार विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

Kangra: CM सुक्खू के शाहपुर दौरे में चोर गिरोह का आतंक, पर्स के साथ 1.30 लाख का iPhone 17 Pro भी उड़ाया

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के शाहपुर दौरे के दौरान सिविल अस्पताल के उद्घाटन समारोह में चोरों ने कई लोगों को निशाना बनाया। रैत कॉलेज के एमडी का पर्स, शाहपुर कॉलेज के प्रिंसिपल का 1.30 लाख रुपये का iPhone 17 Pro और पत्रकार के 3 हजार रुपये चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई गई है।

Kangra: शाहपुर अस्पताल के उद्घाटन पर सरवीण चौधरी का कांग्रेस पर हमला, बोलीं- ‘फट्टे लगाने वाली सरकार’ भाजपा के बनाए अस्पतालों पर लगा रही...

पूर्व मंत्री सरवीण चौधरी ने शाहपुर सिविल अस्पताल के उद्घाटन को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि अस्पताल का दर्जा बढ़ाने और भवन निर्माण की शुरुआत भाजपा सरकार के समय हुई थी। साथ ही, उन्होंने क्षेत्र में नई योजनाओं और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी का मुद्दा उठाया।

Kangra: शाहपुर को मिला 11.50 करोड़ का 100 बिस्तरों वाला नया अस्पताल भवन, CM सुक्खू ने किया लोकार्पण; स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार का किया...

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा के शाहपुर में 11.50 करोड़ रुपये की लागत से बने 100 बिस्तरों की क्षमता वाले नागरिक अस्पताल के नए भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, डॉक्टरों के 400 पद भरने और नर्सों की नई नियुक्तियों की जानकारी दी।