Kullu: कुल्लू में बड़ी गिरफ्तारी: सड़क किनारे घूम रहा युवक निकला चरस तस्कर, 394 ग्राम बरामद

Date:

--Advertisement--

कुल्लू जिले में नशे के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत पुलिस थाना पतलीकूहल की टीम ने डोभी-फोजल रोड पर एक युवक को 394 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की यह कार्रवाई नियमित गश्त के दौरान उस समय हुई, जब टीम झकड़ी गांव के पास थी।

गश्त के दौरान पुलिस को एक युवक की हरकतें संदिग्ध लगीं। शक के आधार पर उसकी तलाशी ली गई, जिसमें उसके कब्जे से 394 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान रवि कुमार (31) पुत्र तारा चंद, निवासी गांव बस्तौरी, डाकघर भेखली, जिला कुल्लू के रूप में हुई है।

एसपी कुल्लू मदन लाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह चरस कहां से लाया था और इसे किसे सप्लाई करने वाला था।

पुलिस इस मामले से जुड़े अन्य संभावित तस्करों और नेटवर्क की भी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी पर रोक लगाने के लिए अभियान और भी तेज किया जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन, 84 शिक्षकों ने अलग-अलग गतिविधियों पर दी प्रस्तुतियां

शिक्षा खंड रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन हुआ। निपुण भारत और TLM आधारित शिक्षण पर प्रशिक्षण के साथ 84 शिक्षकों ने आठ समूहों में अलग-अलग गतिविधियों पर प्रस्तुतियां दीं।

Kangra: चंबी स्टेडियम का काम तेज, 2 से ढाई महीने में खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: केवल सिंह पठानिया

शाहपुर के चंबी मैदान में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि रिटेनिंग वॉल पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं और पवेलियन, रेस्ट रूम, बाथरूम व चेंजिंग रूम का काम करीब दो से ढाई माह में पूरा करने का लक्ष्य है।

सिहवां स्कूल के खिलाड़ियों का कुश्ती में जलवा, तीन पदक जीतकर बढ़ाया शाहपुर का मान

ज्वालामुखी में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श विद्यालय सिहवां के खिलाड़ियों ने कुश्ती में तीन पदक जीते। मोहम्मद इकबाल ने स्वर्ण जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।

रिड़कमार कॉलेज में NSS का दो दिवसीय कार्यक्रम, छात्रों ने नृत्य-गीत और नाटिका से दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में आयोजित दो दिवसीय एनएसएस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, कविता, भाषण और लघु नाटिका के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में सामाजिक जिम्मेदारी, स्वच्छता और समाजसेवा का संदेश दिया गया।