Chamba: चम्बा में भालुओं का कहर! एक महिला की दर्दनाक मौत, बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल — दो हमलों से दहशत

Date:

--Advertisement--

चम्बा जिले में भालुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को भालुओं के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। एक हादसे में 57 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी घटना में 70 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायल व्यक्ति का उपचार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चम्बा में जारी है।

पहली घटना उपमंडल भरमौर की खनी पंचायत में हुई। सत्या देवी (57) पत्नी मेघ सिंह रोज की तरह दुग बनाड़ क्षेत्र में अपने मवेशियों को चराने गई थीं। उनके साथ गांव की दो महिलाएं भी थीं। इसी दौरान अपनी जमीन पर मवेशियों को चराते समय अचानक एक भालू ने सत्या देवी पर भीषण हमला कर दिया। भालू ने महिला के सिर और चेहरे को बुरी तरह नोच दिया और पंजों से खींचते हुए करीब 50 मीटर दूर ले गया। हमले में सत्या देवी के शरीर पर गहरे घाव हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

साथ गई महिलाओं ने शोर मचाकर मदद बुलाने की कोशिश की और तुरंत उपप्रधान सुनील कुमार को सूचना दी। पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर भरमौर नागरिक अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

दूसरी घटना चम्बा जिले के थल्ला गांव (डाकघर रजेरा) में हुई। यहां भगतो (70) शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे अपनी बकरियों को चराने गए थे। इसी दौरान एक मादा भालू और उसके तीन बच्चों ने बकरियों के झुंड पर हमला कर दिया। भगतो बकरियों को बचाने के लिए आगे बढ़े तो भालू ने उन पर धावा बोल दिया और उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया।

उनकी चीखें सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह उन्हें भालू के चंगुल से बचाया। हमले में तीन बकरियां मारी गईं जबकि दो बकरियां घायल हुई हैं। परिजनों ने भगतो को तुरंत मेडिकल कॉलेज चम्बा पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

स्थानीय लोगों ने वन विभाग और प्रशासन से बढ़ते मानव-वन्यजीव संघर्ष पर कड़ी चिंता जताई है। वन परिक्षेत्र अधिकारी नेजर सिंह ने कहा कि प्रभावित परिवारों को सरकारी नियमों के अनुसार राहत और सहायता प्रदान की जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Una: ऊना गोलीकांड में बड़ा खुलासा! अवैध शराब कारोबार बना खूनी संघर्ष की वजह, 3 आरोपी गिरफ्तार

ऊना के गगरेट में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चार दिन के रिमांड पर भेजा है। प्रारंभिक जांच में अवैध शराब कारोबार और रंजिश को घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।

Himachal: हिमाचल में दर्दनाक हादसा! 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, महिला शिक्षिका समेत 3 की मौत, एक की हालत गंभीर

सिरमौर के सराहां में एक कार 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में महिला शिक्षिका समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Sirmaur: पांवटा बस स्टैंड पर मिला गौवंश का अवशेष, मचा हड़कंप! CCTV में दिखी ऐसी तस्वीर जिसने बदल दी जांच की दिशा

पांवटा साहिब बस स्टैंड परिसर में गौवंश का एक अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में एक कुत्ता दिखाई दिया, जिसके बाद मामले की जांच नए एंगल से की जा रही है।

Himachal: देश-दुनिया में मशहूर हिमाचल पुलिस बैंड के प्रभारी विजय कुमार सस्पेंड, जानिए क्या है इसकी वजह

हिमाचल प्रदेश पुलिस के चर्चित ‘हारमनी ऑफ द पाइन्स’ बैंड के प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार को फेसबुक से कथित आय और निजी म्यूजिक एल्बम से जुड़े मामले में निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।