Una: ऊना में मजदूरों का फट Explosion! तीन महीने से वेतन नहीं, उद्योग के गेट पर जोरदार प्रदर्शन—DC बोले, होगी सख्त कार्रवाई

Date:

--Advertisement--

हरोली विधानसभा क्षेत्र के सिंगा में स्थित एक उद्योग के 30 से अधिक कामगारों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। तीन महीने से वेतन न मिलने पर मजदूरों ने उद्योग गेट के बाहर जमकर नारेबाजी की। यह उद्योग पहले भी मजदूरों को समय पर वेतन न देने को लेकर विवादों में रह चुका है।

कामगारों—अफरोस खान, करन कुमार, धीरज, कुलदीप, दिनेश पाल, रणविजय, नंद लाल, अजब राणा, रोशन, वरुण, बिट्टू यादव आदि—ने बताया कि वे लगातार मालिक से वेतन की मांग कर रहे हैं, लेकिन हर बार उन्हें सिर्फ झूठे आश्वासन ही मिले।

मजदूरों का कहना है कि:

• तीन महीने से वेतन नहीं मिला, परिवार चलाना मुश्किल हो गया है।

• उद्योग में ईपीएफओ और ईएसआई जैसी अनिवार्य सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हैं।

• कुछ दिन पहले जब मजदूर वेतन न मिलने पर काम छोड़ने लगे, तो सिक्योरिटी ने गेट बंद कर दिया, जिसे पुलिस की मदद से खुलवाया गया।

• उस समय भी मालिक ने वेतन देने का वादा किया था, लेकिन अब तक भुगतान नहीं हुआ।

मजदूर अब इस मामले को लेकर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, जिला प्रशासन और श्रम विभाग से गुहार लगा रहे हैं।

मजदूर नेता नरेश ठाकुर ने कहा कि शुक्रवार को सभी मजदूर मिलकर डीसी ऊना को शिकायत पत्र सौंपेंगे।

प्रशासन हरकत में—मजदूरों को मिलेगा वेतन: DC

डीसी ऊना जतिन लाल ने कहा कि तीन महीने से वेतन रुके होने की शिकायत मिली है।

“शीघ्र ही मजदूरों को उनका बकाया वेतन दिलाया जाएगा,” उन्होंने आश्वासन दिया।

श्रम अधिकारी ऊना अक्षय कुमार ने बताया कि उद्योग को मजदूरों का शोषण करने और तय समय पर वेतन न देने पर नोटिस जारी किया जा चुका है। श्रम कानूनों के तहत उद्योग के खिलाफ कार्रवाई जारी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन, 84 शिक्षकों ने अलग-अलग गतिविधियों पर दी प्रस्तुतियां

शिक्षा खंड रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन हुआ। निपुण भारत और TLM आधारित शिक्षण पर प्रशिक्षण के साथ 84 शिक्षकों ने आठ समूहों में अलग-अलग गतिविधियों पर प्रस्तुतियां दीं।

Kangra: चंबी स्टेडियम का काम तेज, 2 से ढाई महीने में खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: केवल सिंह पठानिया

शाहपुर के चंबी मैदान में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि रिटेनिंग वॉल पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं और पवेलियन, रेस्ट रूम, बाथरूम व चेंजिंग रूम का काम करीब दो से ढाई माह में पूरा करने का लक्ष्य है।

सिहवां स्कूल के खिलाड़ियों का कुश्ती में जलवा, तीन पदक जीतकर बढ़ाया शाहपुर का मान

ज्वालामुखी में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श विद्यालय सिहवां के खिलाड़ियों ने कुश्ती में तीन पदक जीते। मोहम्मद इकबाल ने स्वर्ण जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।

रिड़कमार कॉलेज में NSS का दो दिवसीय कार्यक्रम, छात्रों ने नृत्य-गीत और नाटिका से दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में आयोजित दो दिवसीय एनएसएस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, कविता, भाषण और लघु नाटिका के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में सामाजिक जिम्मेदारी, स्वच्छता और समाजसेवा का संदेश दिया गया।