Kangra: हिमाचल विधानसभा में हंगामा! राजस्व मंत्री की टिप्पणी पर BJP का वॉकआउट, सत्र में दिनभर ठप पड़ा काम

Date:

--Advertisement--

हिमाचल विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन सदन में जमकर हंगामा हुआ। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की तीखी टिप्पणी से नाराज भाजपा विधायकों ने वैल में उतरकर नारेबाजी शुरू कर दी। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया को भोजन अवकाश से करीब 17 मिनट पहले ही सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।

हंगामा तब शुरू हुआ जब राजस्व मंत्री नियम-67 के तहत चर्चा में हिस्सा ले रहे थे। इस दौरान उन्होंने नेता प्रतिपक्ष समेत भाजपा विधायकों पर कड़े शब्दों में टिप्पणी की, जो विपक्ष को नागवार गुज़री। भाजपा विधायक वैल में जाकर नारेबाजी करने लगे, तो सत्ता पक्ष ने भी जवाबी नारेबाजी शुरू कर दी।

भोजन अवकाश के बाद कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर भी विपक्ष का गुस्सा कम नहीं हुआ। BJP विधायकों ने राजस्व मंत्री का बहिष्कार जारी रखा और जैसे ही नेगी बोलने उठते, विपक्ष सदन से बाहर निकल जाता।

5000 करोड़ की मदद का दावा गलत: CM सुक्खू

चर्चा के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल को केंद्र सरकार से प्राकृतिक आपदा के नाम पर 5,000 करोड़ रुपए की कोई विशेष सहायता नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि राज्य को सिर्फ एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पीडीएनए के तहत रूटीन ग्रांट ही मिली है।

CM ने कहा कि भाजपा विधायक रणधीर शर्मा का दावा पूरी तरह गलत है।

विपक्ष के वॉकआउट के बाद स्थगन प्रस्ताव को ध्वनिमत से खारिज कर दिया गया।

लगातार दूसरे दिन बाधित रहा प्रश्नकाल व शून्यकाल

पंचायती राज और नगर निकाय चुनाव टालने के मुद्दे पर लगातार दूसरे दिन नियम-67 के तहत चर्चा चलती रही। इससे सत्र के दोनों दिन प्रश्नकाल और शून्यकाल बाधित रहे।

सत्र के तीसरे दिन प्रश्नकाल और शून्यकाल चलने की संभावना है। यह दिन गैर-सरकारी सदस्य कार्यदिवस के रूप में निर्धारित है, जिसमें कुलदीप सिंह पठानिया, भवानी सिंह पठानिया, चंद्रशेखर, सुखराम चौधरी और इंद्रदत्त लखनपाल अपने संकल्प प्रस्तुत करेंगे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन, 84 शिक्षकों ने अलग-अलग गतिविधियों पर दी प्रस्तुतियां

शिक्षा खंड रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन हुआ। निपुण भारत और TLM आधारित शिक्षण पर प्रशिक्षण के साथ 84 शिक्षकों ने आठ समूहों में अलग-अलग गतिविधियों पर प्रस्तुतियां दीं।

Kangra: चंबी स्टेडियम का काम तेज, 2 से ढाई महीने में खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: केवल सिंह पठानिया

शाहपुर के चंबी मैदान में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि रिटेनिंग वॉल पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं और पवेलियन, रेस्ट रूम, बाथरूम व चेंजिंग रूम का काम करीब दो से ढाई माह में पूरा करने का लक्ष्य है।

सिहवां स्कूल के खिलाड़ियों का कुश्ती में जलवा, तीन पदक जीतकर बढ़ाया शाहपुर का मान

ज्वालामुखी में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श विद्यालय सिहवां के खिलाड़ियों ने कुश्ती में तीन पदक जीते। मोहम्मद इकबाल ने स्वर्ण जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।

रिड़कमार कॉलेज में NSS का दो दिवसीय कार्यक्रम, छात्रों ने नृत्य-गीत और नाटिका से दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में आयोजित दो दिवसीय एनएसएस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, कविता, भाषण और लघु नाटिका के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में सामाजिक जिम्मेदारी, स्वच्छता और समाजसेवा का संदेश दिया गया।