Kangra: स्वां खड्ड में आधी रात बड़ा धावा! पुलिस ने अवैध खनन में लगी 11 बड़ी मशीनें एक साथ दबोची

Date:

--Advertisement--

पंजाब और हिमाचल की सीमा पर स्थित जंडौर स्वां खड्ड में पुलिस ने बुधवार देर रात अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। रात करीब 11.30 बजे डीएसपी डाडासीबा राजकुमार की मौजूदगी में संयुक्त पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारकर खनन में लगी भारी मशीनरी को कब्जे में ले लिया।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि स्वां खड्ड में बड़े स्तर पर अवैध खनन चल रहा है। जानकारी के बाद पुलिस टीम तुरंत हरकत में आई और खड्ड में खनन कर रहे 11 वाहनों पर कार्रवाई की। पकड़े गए वाहनों में 7 टिप्पर, 2 ट्रेलर ट्रक, एक जेसीबी और एक पोकलेन मशीन शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान माइनिंग इंस्पेक्टर देहरा अश्विनी कौंडल भी मौके पर मौजूद थे।

डीएसपी राजकुमार ने बताया कि सभी वाहनों को माइनिंग एक्ट के तहत चालान किया गया है और आगामी कार्रवाई के लिए इन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खनन माफिया पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसी को भी कानून तोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

गौर करने वाली बात यह है कि इससे पहले भी संसारपुर टैरस पुलिस ने अगस्त में अवैध खनन में शामिल एक पोकलेन मशीन और दो टिप्पर जब्त किए थे। इसके बावजूद खनन माफिया इतने बेखौफ हैं कि बड़ी मशीनरी के साथ स्वां खड्ड को लगातार नुकसान पहुंचाया जा रहा था। पुलिस की यह ताज़ा कार्रवाई खनन माफिया के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

बिल-वाउचर में हेराफेरी कर सरकारी सब्सिडी लेने का आरोप, पिता-बेटे समेत 3 पर केस; जांच में चौंकाने वाले खुलासे

कांगड़ा के जवाली क्षेत्र में बागवानी विभाग की योजनाओं में फर्जी बिल-वाउचर और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए लाखों रुपये की सब्सिडी लेने के आरोप में पिता-बेटे समेत तीन लोगों पर केस दर्ज हुआ है। सतर्कता ब्यूरो की जांच में फर्जी बिल, रिकॉर्ड में विसंगतियां और सब्सिडी वाली योजनाओं में कथित अनियमितताओं के कई मामले सामने आए हैं।

बद्दी में बंद गोदाम पर देर रात छापा, 4 लाख प्रतिबंधित दवाएं और इंजेक्शन बरामद; कारोबारी पर NDPS एक्ट में केस

बद्दी में औषधि नियंत्रण विभाग और पुलिस ने बंद गोदाम पर छापा मारकर करीब चार लाख प्रतिबंधित गोलियां-कैपसूल और इंजेक्शन बरामद किए हैं। मामले में एएस केमिकल के मालिक अंकित शुक्ला के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

शिमला में मिठाइयों पर बड़ी कार्रवाई, कॉकरोच मिलने पर 2 दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड; गुलाबजामुन में मरी मक्खियां मिलने पर 10 किलो मिठाई नष्ट

शिमला में खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग ने मिठाई दुकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। बालूगंज में मिठाइयों में कॉकरोच मिलने पर दो प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस निलंबित किए गए, जबकि बस स्टैंड की दुकान में गुलाबजामुन में मरी मक्खियां मिलने पर 10 किलो मिठाई नष्ट करवाई गई।

मणिमहेश कैलाश की चोटी पर चढ़ने निकला था गड़रिया, फिर जो हुआ उसे आज भी मानते हैं रहस्यमयी कहानी; जानें पूरी लोककथा

चंबा के भरमौर स्थित मणिमहेश कैलाश से जुड़ी गड़रिये की एक रहस्यमयी लोककथा आज भी श्रद्धालुओं के बीच चर्चित है। मान्यता है कि कैलाश की ओर चढ़ने का प्रयास करने वाला गड़रिया और उसके साथ मौजूद लोग पत्थर बन गए थे। हालांकि, इस कहानी का कोई वैज्ञानिक या ऐतिहासिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है।