Kangra: पालमपुर में भालू का कहर! भेड़ पालक पर अचानक हमला, चेहरा और आंख बुरी तरह जख्मी

Date:

--Advertisement--

पालमपुर के ऊपरी क्षेत्रों में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां एक भालू ने भेड़ पालक पर अचानक हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल व्यक्ति की पहचान 60 वर्षीय जगदीश चंद के रूप में हुई है। उन्हें तुरंत नागरिक चिकित्सालय पालमपुर ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

भालू के हमले में जगदीश चंद का चेहरा और आंख बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, यह घटना कंडी मलैंता क्षेत्र की है। रोज़ की तरह जगदीश चंद अपनी भेड़-बकरियां चराने गए थे। जैसे ही वह एक नाले में उतरे, वहीं पहले से मौजूद भालू ने उन पर धावा बोल दिया।

काफी मशक्कत के बाद जगदीश किसी तरह भालू के चंगुल से बच निकले, लेकिन तब तक वे गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। उनकी चीखें सुनकर पास के खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत परिजनों को सूचना दी। इसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, सर्दियों में ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी और ठंड बढ़ने के कारण भालू और तेंदुए जैसे वन्य प्राणी नीचे की ओर घूमने लगते हैं। ऐसे में इंसानों से उनका सामना बढ़ जाता है और अक्सर ऐसे हमले भी हो जाते हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

बिल-वाउचर में हेराफेरी कर सरकारी सब्सिडी लेने का आरोप, पिता-बेटे समेत 3 पर केस; जांच में चौंकाने वाले खुलासे

कांगड़ा के जवाली क्षेत्र में बागवानी विभाग की योजनाओं में फर्जी बिल-वाउचर और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए लाखों रुपये की सब्सिडी लेने के आरोप में पिता-बेटे समेत तीन लोगों पर केस दर्ज हुआ है। सतर्कता ब्यूरो की जांच में फर्जी बिल, रिकॉर्ड में विसंगतियां और सब्सिडी वाली योजनाओं में कथित अनियमितताओं के कई मामले सामने आए हैं।

बद्दी में बंद गोदाम पर देर रात छापा, 4 लाख प्रतिबंधित दवाएं और इंजेक्शन बरामद; कारोबारी पर NDPS एक्ट में केस

बद्दी में औषधि नियंत्रण विभाग और पुलिस ने बंद गोदाम पर छापा मारकर करीब चार लाख प्रतिबंधित गोलियां-कैपसूल और इंजेक्शन बरामद किए हैं। मामले में एएस केमिकल के मालिक अंकित शुक्ला के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

शिमला में मिठाइयों पर बड़ी कार्रवाई, कॉकरोच मिलने पर 2 दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड; गुलाबजामुन में मरी मक्खियां मिलने पर 10 किलो मिठाई नष्ट

शिमला में खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग ने मिठाई दुकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। बालूगंज में मिठाइयों में कॉकरोच मिलने पर दो प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस निलंबित किए गए, जबकि बस स्टैंड की दुकान में गुलाबजामुन में मरी मक्खियां मिलने पर 10 किलो मिठाई नष्ट करवाई गई।

मणिमहेश कैलाश की चोटी पर चढ़ने निकला था गड़रिया, फिर जो हुआ उसे आज भी मानते हैं रहस्यमयी कहानी; जानें पूरी लोककथा

चंबा के भरमौर स्थित मणिमहेश कैलाश से जुड़ी गड़रिये की एक रहस्यमयी लोककथा आज भी श्रद्धालुओं के बीच चर्चित है। मान्यता है कि कैलाश की ओर चढ़ने का प्रयास करने वाला गड़रिया और उसके साथ मौजूद लोग पत्थर बन गए थे। हालांकि, इस कहानी का कोई वैज्ञानिक या ऐतिहासिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है।