थाईलैंड में रजत पदक जीतकर लौटी स्पीति की अल्ट्रा रनर तेज़ीन डोलमा, विधायक अनुराधा राणा ने की आर्थिक मदद

Date:

--Advertisement--

केलांग, 27 नवम्बर 2025: स्पीति की मूल निवासी और वर्तमान में मनाली के पलचान में रहने वाली भारत की उभरती अल्ट्रा रनर तेज़ीन डोलमा ने थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आयोजित एशिया-ओशियान एथलेटिक चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया और रजत पदक अपने नाम किया।

22 नवंबर को हुई 100 किलोमीटर की कठिन दौड़ में तेज़ीन ने 9 घंटे 18 मिनट में दूरी पूरी कर दूसरा स्थान हासिल किया। आर्थिक तंगी के चलते यह प्रतियोगिता तेज़ीन के लिए आसान नहीं थी, लेकिन लाहुल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने कदम बढ़ाया और 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। इसके बाद तेज़ीन डोलमा प्रतियोगिता में भाग लेने के योग्य हुईं।

विधायक अनुराधा राणा ने कहा, “जनजातीय क्षेत्र की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना हमारी प्राथमिकता है। हमारे जिले के ऐसे खिलाड़ी, जो प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकते हैं, उन्हें हर संभव मदद दी जाएगी।”

तेज़ीन डोलमा के उत्कृष्ट प्रदर्शन से लाहौल-स्पीति जिले और पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में अगले एक साल में बनेगी भाजपा सरकार? जयराम ठाकुर का बड़ा दावा, सुक्खू सरकार पर कर्ज और पंचायत चुनाव को लेकर साधा...

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने जयसिंहपुर में कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि हिमाचल में अगले एक वर्ष के भीतर भाजपा की सरकार बन सकती है। उन्होंने सरकार पर बढ़ते कर्ज, पंचायत चुनाव और भाजपा कार्यकर्ताओं पर मामलों को लेकर भी सवाल उठाए।

कुल्लू-लाहुल के ईको सेंसिटिव जोन में अवैध स्टोन क्रशरों का मामला NGT पहुंचा, पर्यावरण को नुकसान और करोड़ों के राजस्व घाटे का आरोप

कुल्लू और लाहुल के ईको सेंसिटिव जोन में चल रहे बताए गए स्टोन क्रशरों का मामला NGT पहुंच गया है। याचिका में पर्यावरण को नुकसान, बिना वैध अनुमति संचालन और सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व नुकसान का आरोप लगाया गया है।

हिमाचल बिजली बेचकर बढ़ाएगा कमाई, केरल को 14.50 रुपये यूनिट तक बिजली देने की तैयारी; पंचकूला को पानी बेचने पर भी विचार

हिमाचल प्रदेश अपनी बिजली और पानी से राजस्व बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। केरल को करीब 14.50 रुपये प्रति यूनिट बिजली बेचने पर बातचीत चल रही है, जबकि पंचकूला को सतलुज का पानी पहुंचाने की संभावनाओं पर भी विचार किया जा रहा है।

हिमाचल में बच्चों के लिए सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला, 27 साल तक मिलेगा 1,000 रुपये पॉकेट मनी; 100 मेधावी छात्रों को विदेश भेजने...

हिमाचल में इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बड़ा निर्देश दिया है। 19 से 27 वर्ष की आयु के पात्र बच्चों को 1,000 रुपये मासिक पॉकेट मनी देने और 100 मेधावी विद्यार्थियों को विदेश एक्सपोजर विजिट पर भेजने की तैयारी होगी।