Himachal: एमडीएस रिजल्ट में शिमला डेंटल कॉलेज की बेटियों का दबदबा, पहले दो स्थानों पर किया कब्ज़ा

Date:

--Advertisement--

अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी नेरचौक मंडी द्वारा अक्तूबर में आयोजित एमडीएस अंतिम वर्ष परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है, और इस बार शिमला डेंटल कॉलेज के छात्रों ने शानदार उपलब्धि हासिल की है। कॉलेज की दो छात्राओं ने संयुक्त मेरिट सूची में पहला और दूसरा स्थान अपने नाम कर कॉलेज का मान बढ़ाया है।

पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री विभाग की छात्रा डॉ. नितिका ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 90 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप किया। वहीं इसी विभाग की छात्रा डॉ. गौशिनी ने 84 प्रतिशत अंक प्राप्त किए और दूसरा स्थान हासिल किया।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशु गुप्ता ने बताया कि दोनों छात्राओं ने इससे पहले 2023 में आयोजित एमडीएस पार्ट-1 परीक्षा में भी शीर्ष स्थान प्राप्त किया था। पढ़ाई के दौरान दोनों ने कई राष्ट्रीय वैज्ञानिक सम्मेलनों में श्रेष्ठ शोध पुरस्कार जीते। डॉ. गौशिणी ने अपने अध्यापकों के मार्गदर्शन में दो शोध पेटेंट भी पंजीकृत करवाए हैं।

डॉ. नितिका इससे पहले 2020 में डेंटल कॉलेज शिमला से बीडीएस की डिग्री गोल्ड मेडल के साथ हासिल कर चुकी हैं। इन उपलब्धियों के बाद कॉलेज में खुशी का माहौल है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में अगले एक साल में बनेगी भाजपा सरकार? जयराम ठाकुर का बड़ा दावा, सुक्खू सरकार पर कर्ज और पंचायत चुनाव को लेकर साधा...

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने जयसिंहपुर में कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि हिमाचल में अगले एक वर्ष के भीतर भाजपा की सरकार बन सकती है। उन्होंने सरकार पर बढ़ते कर्ज, पंचायत चुनाव और भाजपा कार्यकर्ताओं पर मामलों को लेकर भी सवाल उठाए।

कुल्लू-लाहुल के ईको सेंसिटिव जोन में अवैध स्टोन क्रशरों का मामला NGT पहुंचा, पर्यावरण को नुकसान और करोड़ों के राजस्व घाटे का आरोप

कुल्लू और लाहुल के ईको सेंसिटिव जोन में चल रहे बताए गए स्टोन क्रशरों का मामला NGT पहुंच गया है। याचिका में पर्यावरण को नुकसान, बिना वैध अनुमति संचालन और सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व नुकसान का आरोप लगाया गया है।

हिमाचल बिजली बेचकर बढ़ाएगा कमाई, केरल को 14.50 रुपये यूनिट तक बिजली देने की तैयारी; पंचकूला को पानी बेचने पर भी विचार

हिमाचल प्रदेश अपनी बिजली और पानी से राजस्व बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। केरल को करीब 14.50 रुपये प्रति यूनिट बिजली बेचने पर बातचीत चल रही है, जबकि पंचकूला को सतलुज का पानी पहुंचाने की संभावनाओं पर भी विचार किया जा रहा है।

हिमाचल में बच्चों के लिए सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला, 27 साल तक मिलेगा 1,000 रुपये पॉकेट मनी; 100 मेधावी छात्रों को विदेश भेजने...

हिमाचल में इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बड़ा निर्देश दिया है। 19 से 27 वर्ष की आयु के पात्र बच्चों को 1,000 रुपये मासिक पॉकेट मनी देने और 100 मेधावी विद्यार्थियों को विदेश एक्सपोजर विजिट पर भेजने की तैयारी होगी।