Una: ऊना में दुबई से मौत की धमकी! व्यापारी को WhatsApp कॉल पर दी जान से मारने की चेतावनी, पुलिस अलर्ट

Date:

--Advertisement--

ऊना जिले में फिरौती और गैंगवार की बढ़ती घटनाओं के बीच अब एक और मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है। गगरेट के एक व्यापारी को दुबई से व्हाट्सएप कॉल पर जान से मारने की धमकी मिलने का आरोप लगा है। यह विवाद व्यापारिक लेन-देन से जुड़ा बताया जा रहा है।

शिकायत के अनुसार गगरेट क्षेत्र का एक व्यक्ति कुछ समय पहले व्यापारी से अपने घर के लिए सामान ले गया था। शुरू-शुरू में वह छोटी-छोटी भुगतान करता रहा। बाद में उसने फिर से ऑर्डर दिया। लेकिन जब माल उसके घर पहुंचा और भुगतान की बात आई, तो उसने कम तौल का बहाना बनाकर पैसे देने से मना कर दिया। उसने व्यापारी को माल वापस ले जाने को कहा।

व्यापारी अपने कर्मचारियों के साथ उसका माल उठाकर वापस ले आया, लेकिन इसके तुरंत बाद उसे दुबई से एक व्हाट्सएप कॉल आई। व्यापारी का आरोप है कि कॉल करने वाले ने न सिर्फ गालियां दीं बल्कि धमकी दी कि अगर उसने बिना भुगतान के माल वापस उनके घर नहीं पहुंचाया, तो वह बाहर बैठे-बैठे उसकी हत्या करवा देगा। यही नहीं, उसने व्यापारी के मुंशी को भी रास्ते से हटाने की धमकी दी।

गगरेट पुलिस ने व्यापारी की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और किसी को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कांगड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन! धर्मशाला और पालमपुर में चिट्टे के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस ने एंटी-चिट्टा अभियान के तहत धर्मशाला और पालमपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों मामलों में कुल 16.33 ग्राम चिट्टा बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किए हैं।

दिल्ली-लेह HRTC बस से 27.60 ग्राम चिट्टा बरामद, बिलासपुर पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा

बिलासपुर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने स्वारघाट में दिल्ली-लेह जा रही एचआरटीसी बस से 27.60 ग्राम चिट्टा बरामद कर हरियाणा और कुल्लू के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अंतरराज्यीय नशा नेटवर्क की जांच में जुटी है।

वोल्वो बस में 143 ग्राम चिट्टा बरामद, मंडी पुलिस ने युवक-युवती को किया गिरफ्तार

मंडी पुलिस ने पुंघ फोरलेन पर नाकाबंदी के दौरान एक वोल्वो बस से 143.180 ग्राम चिट्टा बरामद कर कुल्लू के युवक और युवती को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।

मणिमहेश यात्रा से लौट रहे 5 श्रद्धालु भूस्खलन में फंसे, देर रात पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

चंबा के गुई नाला के पास भूस्खलन में फंसे हैदराबाद के पांच श्रद्धालुओं को पुलिस ने देर रात रेस्क्यू कर सुरक्षित हड़सर पहुंचाया। पुलिस ने यात्रियों से स्थानीय गाइड के साथ और मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा करने की अपील की।