Bilaspur: अलसू में तेज रफ्तार कार ने राहगीर को मारी जोरदार टक्कर, ट्रक से भिड़ी कार; दो गंभीर

Date:

--Advertisement--

थाना बरमाणा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अलसू में एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर चल रहे एक राहगीर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर आगे खड़े एक ट्रक से जा भिड़ी। इस हादसे में राहगीर और कार चालक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

शिकायतकर्ता साजू राम निवासी डलिकरण, जिला मंडी ने बताया कि एक कार (HP 24E-9363) तेज रफ्तार में आ रही थी और अचानक नियंत्रण खो बैठी। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े संजीव कुमार (47) निवासी लहड़ा मंझवाड़ को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार सीधे ट्रक से जा टकराई।

हादसे में संजीव कुमार और 70 वर्षीय कार चालक नंद लाल निवासी पंजगाई, जिला बिलासपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। नंद लाल को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में भर्ती कराया गया है, जबकि संजीव कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें एम्स बिलासपुर रेफर किया गया है।

डीएसपी बिलासपुर मदन धीमान ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि थाना बरमाणा पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और सभी तथ्यों की बारीकी से छानबीन की जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कांगड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन! धर्मशाला और पालमपुर में चिट्टे के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस ने एंटी-चिट्टा अभियान के तहत धर्मशाला और पालमपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों मामलों में कुल 16.33 ग्राम चिट्टा बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किए हैं।

दिल्ली-लेह HRTC बस से 27.60 ग्राम चिट्टा बरामद, बिलासपुर पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा

बिलासपुर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने स्वारघाट में दिल्ली-लेह जा रही एचआरटीसी बस से 27.60 ग्राम चिट्टा बरामद कर हरियाणा और कुल्लू के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अंतरराज्यीय नशा नेटवर्क की जांच में जुटी है।

वोल्वो बस में 143 ग्राम चिट्टा बरामद, मंडी पुलिस ने युवक-युवती को किया गिरफ्तार

मंडी पुलिस ने पुंघ फोरलेन पर नाकाबंदी के दौरान एक वोल्वो बस से 143.180 ग्राम चिट्टा बरामद कर कुल्लू के युवक और युवती को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।

मणिमहेश यात्रा से लौट रहे 5 श्रद्धालु भूस्खलन में फंसे, देर रात पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

चंबा के गुई नाला के पास भूस्खलन में फंसे हैदराबाद के पांच श्रद्धालुओं को पुलिस ने देर रात रेस्क्यू कर सुरक्षित हड़सर पहुंचाया। पुलिस ने यात्रियों से स्थानीय गाइड के साथ और मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा करने की अपील की।