Solan: शूलिनी विवि के पास हुई फायरिंग और मारपीट में बड़ा मोड़: अब शिकायतकर्त्ता पक्ष के 6 आरोपी भी पकड़े गए

Date:

--Advertisement--

शूलिनी विश्वविद्यालय के पास बझोल गांव में 20 नवंबर को हुई हवाई फायरिंग और दो गुटों के बीच हुई मारपीट मामले में पुलिस ने अब शिकायतकर्त्ता पक्ष के छह लोगों को भी हिरासत में ले लिया है। जांच में खुलासा हुआ कि मारपीट के दौरान शिकायतकर्त्ता पक्ष के पास भी डंडे और राइफल मौजूद थी। इससे पहले गोली चलाने वाले आरोपी को कोर्ट जेल भेज चुका है।

एसपी गौरव सिंह ने बताया कि बझोल गांव में शूलिनी विवि के छात्रों के दो गुटों और उनके अभिभावकों के बीच झड़प हुई थी, जिसमें हवाई फायर भी किया गया था। पुलिस ने घटना के बाद आरोपी धर्मा को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन आगे की जांच में यह सामने आया कि शिकायतकर्त्ता पक्ष के कुछ लोग भी हथियार लहरा रहे थे। इसके बाद पुलिस ने इनकी पहचान कर छह लोगों को हिरासत में ले लिया।

हिरासत में लिए गए आरोपियों की पहचान आदित्य कुमार निवासी दुर्गा बस्ती, डाकघर और तहसील समालखा जिला पानीपत (हरियाणा), आर्यन कश्यप निवासी मालपुर, तहसील समालखा (हरियाणा), राजबली शाह निवासी दुर्गा बस्ती, तहसील समालखा (हरियाणा), नरेंद्र सिंह निवासी सैरमपुर, डाकघर भियोली, तहसील समालखा (हरियाणा), भूषण शाह निवासी गांव मुरली, तहसील सिकटा जिला बेतिया बिहार, हाल निवासी दुर्गा बस्ती समालखा (हरियाणा) और शिल्पी कुमारी निवासी समालखा जिला पानीतप (हरियाणा) के रूप में हुई है। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: टाण्डा फायरिंग रेंज में 28 सितंबर को होगी फायरिंग, सुबह 8 से रात 10 बजे तक अभ्यास; इन गांवों के लोग रहें सतर्क

टाण्डा फायरिंग रेंज में 28 सितंबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस फायरिंग अभ्यास करेगी। कोहाला, कच्छयारी, खोली और घुरकड़ी के लोगों से रेंज के आसपास न जाने और मवेशियों को भी दूर रखने की अपील की गई है।

Kangra: रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन, 84 शिक्षकों ने अलग-अलग गतिविधियों पर दी प्रस्तुतियां

शिक्षा खंड रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन हुआ। निपुण भारत और TLM आधारित शिक्षण पर प्रशिक्षण के साथ 84 शिक्षकों ने आठ समूहों में अलग-अलग गतिविधियों पर प्रस्तुतियां दीं।

Kangra: चंबी स्टेडियम का काम तेज, 2 से ढाई महीने में खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: केवल सिंह पठानिया

शाहपुर के चंबी मैदान में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि रिटेनिंग वॉल पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं और पवेलियन, रेस्ट रूम, बाथरूम व चेंजिंग रूम का काम करीब दो से ढाई माह में पूरा करने का लक्ष्य है।

सिहवां स्कूल के खिलाड़ियों का कुश्ती में जलवा, तीन पदक जीतकर बढ़ाया शाहपुर का मान

ज्वालामुखी में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श विद्यालय सिहवां के खिलाड़ियों ने कुश्ती में तीन पदक जीते। मोहम्मद इकबाल ने स्वर्ण जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।