Kangra: दुबई एयर शो हादसे में शहीद विंग कमांडर नमांश स्याल का पार्थिव शरीर गग्गल एयरपोर्ट पहुंचा

Date:

--Advertisement--

दुबई एयर शो के दौरान हुए विमान हादसे में शहीद हुए भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर नमांश स्याल (34) का पार्थिव शरीर शनिवार दोपहर वायुसेना के विशेष विमान से गग्गल एयरपोर्ट लाया गया। दोपहर करीब सवा एक बजे जब तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर एयरपोर्ट पहुंचा, तो वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं।

डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि पार्थिव शरीर को शहीद के पैतृक गांव पटियालकड़ ले जाया जा रहा है, जहां उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा। प्रशासन, वायुसेना अधिकारी और भारी संख्या में स्थानीय लोग एयरपोर्ट पर मौजूद रहे और शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की।

दुबई में हुआ था दर्दनाक हादसा

शुक्रवार को दुबई एयर शो में फ्लाइंग एक्सरसाइज के दौरान भारतीय वायुसेना का तेजस लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे विमान करतब दिखाते हुए नियंत्रण खो बैठा और जमीन से टकराते ही आग की लपटों में घिर गया। इस भीषण दुर्घटना में कांगड़ा के जांबाज पायलट विंग कमांडर नमांश स्याल शहीद हो गए।

सैनिक स्कूल सुजानपुर के होनहार छात्र थे नमांश

शहीद नमांश स्याल कांगड़ा जिले की पटियालकड़ पंचायत से संबंध रखते थे। उनके पिता जगन्नाथ स्याल भी सेना में अधिकारी रहे हैं, जिससे नमांश को देशसेवा का संस्कार बचपन से मिला। उन्होंने सैनिक स्कूल सुजानपुर से वर्ष 2005 बैच में पढ़ाई पूरी की थी। वर्तमान में वह सेलूर एयरबेस पर तैनात थे।

पीछे छोड़ गए भरा-पूरा परिवार

नमांश स्याल अपने पीछे पत्नी अफसान, एक छोटी बेटी और बुजुर्ग माता-पिता को छोड़ गए हैं। उनकी पत्नी कोलकाता में ट्रेनिंग पर हैं, जबकि बेटी पहली कक्षा की छात्रा है।

शहीद की असमय मृत्यु से पूरा क्षेत्र शोक में डूबा है और इस कठिन घड़ी में संपूर्ण हिमाचल प्रदेश परिवार के साथ खड़ा है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन, 84 शिक्षकों ने अलग-अलग गतिविधियों पर दी प्रस्तुतियां

शिक्षा खंड रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन हुआ। निपुण भारत और TLM आधारित शिक्षण पर प्रशिक्षण के साथ 84 शिक्षकों ने आठ समूहों में अलग-अलग गतिविधियों पर प्रस्तुतियां दीं।

Kangra: चंबी स्टेडियम का काम तेज, 2 से ढाई महीने में खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: केवल सिंह पठानिया

शाहपुर के चंबी मैदान में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि रिटेनिंग वॉल पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं और पवेलियन, रेस्ट रूम, बाथरूम व चेंजिंग रूम का काम करीब दो से ढाई माह में पूरा करने का लक्ष्य है।

सिहवां स्कूल के खिलाड़ियों का कुश्ती में जलवा, तीन पदक जीतकर बढ़ाया शाहपुर का मान

ज्वालामुखी में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श विद्यालय सिहवां के खिलाड़ियों ने कुश्ती में तीन पदक जीते। मोहम्मद इकबाल ने स्वर्ण जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।

रिड़कमार कॉलेज में NSS का दो दिवसीय कार्यक्रम, छात्रों ने नृत्य-गीत और नाटिका से दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में आयोजित दो दिवसीय एनएसएस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, कविता, भाषण और लघु नाटिका के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में सामाजिक जिम्मेदारी, स्वच्छता और समाजसेवा का संदेश दिया गया।