Kangra: पौंग झील में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की खुली अवहेलना! सफाई अभियान चल रहा, लेकिन दूसरी तरफ धड़ल्ले से अवैध खेती

Date:

--Advertisement--

पौंग झील, जिसे बर्ड सैंक्चुरी घोषित किया गया है, वहां सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट आदेशों की खुली अनदेखी हो रही है। एक तरफ वन्यप्राणी विभाग के डीएफओ और उनकी टीम झील के बीच स्थित रैन्सर टापू में सफाई अभियान चला रहे हैं, जबकि दूसरी तरफ कुछ भू-माफिया झील की खाली पड़ी जमीन पर खुलेआम अवैध खेती कर रहे हैं। यह मामला वन्यप्राणी विभाग की लुदरेट बीट से सामने आया है।

स्थानीय निवासी इंदिरा देवी और उनकी बेटी मोनिका ने बताया कि जब उन्होंने अवैध बिजाई कर रहे एक ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश की तो उनके साथ धक्का-मुक्की की गई। महिलाओं का आरोप है कि न केवल उनके पालतू पशुओं को चरने से रोका गया, बल्कि उन्हें पीटा भी गया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि विरोध करने पर उन्हें ट्रैक्टर के नीचे कुचल देने की धमकी तक दे दी गई।

महिलाओं का कहना है कि शिकायत करने पर विभाग ने कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद उन्हें पर्यावरणविद् मिलखी राम शर्मा की मदद लेनी पड़ी।

“विभाग सिर्फ खानापूर्ति कर रहा है” – मिलखी राम

पर्यावरणविद् मिलखी राम शर्मा ने वन विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि विभाग रसूखदार लोगों पर सख्त कार्रवाई करने से कतराता है और केवल छोटे-मोटे चालान काटकर अपनी औपचारिकता पूरी करता है।

उन्होंने गंभीर आरोप लगाया कि ये लोग दिन में अवैध खेती करते हैं और रात में विदेशी प्रवासी पक्षियों का शिकार भी करते हैं। अवैध बिजाई के कारण बेसहारा पशुओं के लिए चारे की समस्या खड़ी हो रही है और विभाग मेहमान पक्षियों की सुरक्षा को लेकर भी कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा।

कहां-कहां हो रही अवैध बिजाई?

सूत्रों के अनुसार घाड़जरोट, जरोट, बझेरा, ब्लोहड़, लुदरेट और नन्दपुर क्षेत्रों से सटी पौंग झील की खाली जमीन पर इन दिनों ट्रैक्टरों से अवैध बिजाई जोर पकड़ चुकी है।

सुप्रीम कोर्ट ने साफ आदेश दिए हैं कि बर्ड सैंक्चुरी क्षेत्र में मानवीय गतिविधियों और खेती पर पूरी तरह रोक है, लेकिन विभाग इस प्रतिबंध का पालन सुनिश्चित कराने में नाकाम साबित हो रहा है।

जिम्मेदार अधिकारी क्या कहते हैं?

वन्यप्राणी मंडल हमीरपुर के डीएफओ रेजिगनॉल्ड रॉयस्टन ने बताया कि उनकी टीम अभी रैन्सर टापू में सफाई अभियान में व्यस्त है। उन्होंने यह भी दावा किया कि इसी महीने अवैध खेती में शामिल 14 ट्रैक्टरों के चालान काटकर वन्यप्राणी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

उन्होंने कहा कि पौंग डैम की जमीन बीबीएमबी के अधीन है, इसलिए कठोर कार्रवाई का अधिकार वही करता है।

बीबीएमबी के अधिशासी अभियंता विनय ने बताया कि विभाग लगातार अनाउंसमेंट के जरिए लोगों को जागरूक कर रहा है और अवैध खेती रोकने के लिए कार्रवाई भी की जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

टोल प्लाजा बंद, फिर भी HRTC बसों में वसूला जा रहा ₹5 टोल टैक्स! टिकट से खुला बड़ा मामला

टकोली टोल प्लाजा अगस्त 2025 से बंद होने के बावजूद एचआरटीसी बसों के टिकटों में यात्रियों से ₹5 टोल टैक्स वसूले जाने का मामला सामने आया है। निगम ने इसे ईटीएम सॉफ्टवेयर की तकनीकी समस्या बताया है।

ऊना में बड़ा हादसा टला! HRTC बस और स्कूल टेम्पो ट्रैवलर की टक्कर, छात्रा घायल, डिवाइडर कट पर उठे सवाल

ऊना-नंगल मुख्य मार्ग पर चताड़ा मोड़ के पास एचआरटीसी बस और स्कूल टेम्पो ट्रैवलर की टक्कर में एक छात्रा घायल हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने खतरनाक डिवाइडर कट को बंद करने की मांग उठाई है।

Kangra: शाहपुर की टूटी सड़कों को मिलेगी नई जिंदगी! NDRF से PWD को मिला ₹1 करोड़, जल्द शुरू होंगे मरम्मत कार्य

हिमाचल प्रदेश के शाहपुर डिवीजन में बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए NDRF के तहत HP PWD को ₹1 करोड़ की राशि जारी की गई है। विभाग को जल्द मरम्मत और बहाली कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

Kangra: पालमपुर में चिट्टा नेटवर्क पर बड़ा वार, 3.71 ग्राम हेरोइन और ₹6,000 नकदी के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार

पालमपुर में कांगड़ा पुलिस ने एंटी-चिट्टा अभियान के तहत 3.71 ग्राम हेरोइन और ₹6,000 नकदी बरामद कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।