Hamirpur: हमीरपुर में 17 वर्षीय छात्र साइकिल चलाते हुए 500 फुट गहरी खाई में गिरा, मौके पर मौत

Date:

--Advertisement--

जिला हमीरपुर की लंबरी पंचायत के जगेहड़ी गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। 17 वर्षीय वीरेंद्र पुत्र करतार चंद अपनी साइकिल पर पगडंडी में सवारी कर रहा था, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह लगभग 500 फुट गहरी खाई (खड्ड) में गिर गया। हादसे में वीरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे के समय घटनास्थल के पास कुछ लोग मौजूद थे। उन्होंने तुरंत खड्ड में उतरकर वीरेंद्र को बचाने की कोशिश की, लेकिन इतनी ऊंचाई से गिरने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका। वीरेंद्र की साइकिल ऊपर पहाड़ी पर लटक गई।

ग्रामीणों और परिवार के अनुसार, वीरेंद्र पढ़ाई में होनहार था और पटलांदर स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र था। वह एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखता था और उसके परिवार में माता-पिता के अलावा एक बहन भी है।

ग्राम पंचायत प्रधान धनीराम ने बताया कि उन्हें शाम करीब 5 बजे घटना की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस को तुरंत सूचित किया गया। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस आकस्मिक हादसे से मृतक के परिवार और पूरे गांव में मातम का माहौल है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: नूरपुर में नशा तस्करों पर बड़ा वार! CIA टीम ने 10.28 ग्राम चिट्टे के साथ युवक को दबोचा

नूरपुर पुलिस की CIA टीम ने कंडवाल क्षेत्र में गश्त के दौरान 10.28 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: नूरपुर पुलिस का अवैध खनन पर बड़ा एक्शन! 5 ट्रैक्टरों पर कार्रवाई, JCB जब्त, मचा हड़कंप

नूरपुर पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए इंदौरा क्षेत्र में तीन ट्रैक्टरों का चालान, एक जेसीबी जब्त और रेहन व गंगथ में दो अन्य ट्रैक्टरों पर भी कार्रवाई की। पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही है।

Chamba: चंबा में कुछ ही दूरी पर दो बड़े सड़क हादसे, सीमेंट से भरा ट्रक पलटा, पिकअप भी खाई में गिरी; जानिए कैसे टला...

चंबा के बनीखेत-चंबा मार्ग पर शनिवार सुबह दो अलग-अलग सड़क हादसे हुए। सीमेंट से भरा ट्रक पलटने से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई, जबकि एक पिकअप वाहन भी सड़क से नीचे गिर गया। राहत की बात यह रही कि दोनों हादसों में कोई घायल नहीं हुआ।

Kangra: धर्मशाला PG कॉलेज में एक साथ निकले 20 जहरीले रसेल वाइपर! मची अफरा-तफरी, वन विभाग ने ऐसे संभाला हालात

धर्मशाला पीजी कॉलेज परिसर में एक साथ 20 रसेल वाइपर सांप मिलने से अफरा-तफरी मच गई। वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने सभी सांपों को सुरक्षित पकड़कर प्राकृतिक आवास में छोड़ा और लोगों से सतर्क रहने की अपील की।