नई दिल्ली में “पायनियर ऑफ मेडिकल साइंसेस” कॉन्क्लेव 2025 का आयोजन, स्वास्थ्य क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्टता को मिलेगा मान

Date:

--Advertisement--

नई दिल्ली: SRS फाउंडेशन (SRSF India) और सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट (SKT) के संयुक्त तत्वावधान में 27 नवंबर 2025 को इंडिया हैबिटेट सेंटर में प्रतिष्ठित “पायनियर ऑफ मेडिकल साइंसेस” (PMS) कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। इस कॉन्क्लेव का मुख्य विषय “स्वस्थ भारत – समृद्ध भारत” रखा गया है, जिसका उद्देश्य देश के चिकित्सा समुदाय को एक मंच पर लाकर स्वास्थ्य क्षेत्र में नवाचार, सफलताओं और भविष्य की दिशा पर चर्चा करना है।

Advertisement – HIM Live Tv

इस गरिमामय आयोजन के मुख्य आकर्षण में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। कॉन्क्लेव के दौरान स्वास्थ्य सेवा में असाधारण योगदान देने वाले डॉक्टरों, वैज्ञानिकों और समाजसेवियों को सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उनके अथक प्रयासों और समाज के प्रति समर्पण की पहचान होगी।

आयोजक संस्थाओं की भूमिका:

SRS फाउंडेशन और सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट (SKT) इस पहल में अहम भूमिका निभा रहे हैं। SKT के अध्यक्ष अभिषेक राणा ने बताया कि ट्रस्ट पिछले 25 वर्षों से असहाय और ज़रूरतमंद लोगों की निस्वार्थ सेवा कर रहा है। ट्रस्ट न केवल मुफ्त दवाइयाँ और चिकित्सा सहायता प्रदान करता है, बल्कि कई गरीब मरीज़ों के ऑपरेशन का खर्च भी वहन करता है।

राणा ने आगे बताया कि SKT ने पीजीआई के डॉक्टरों के साथ मिलकर हिमाचल प्रदेश के सुदूर और दुर्गम इलाकों तक सफलतापूर्वक मेडिकल कैंप आयोजित किए हैं। इससे इन क्षेत्रों के लोगों को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवा का लाभ मिला, जहाँ सुविधाएँ सीमित थीं।

PMS कॉन्क्लेव 2025 भारत की स्वास्थ्य सेवा यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। यह आयोजन न केवल स्वास्थ्य सेवा में उपलब्धियों को सम्मानित करेगा, बल्कि देश के विकास में स्वास्थ्य क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका को भी उजागर करेगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: नूरपुर में नशा तस्करों पर बड़ा वार! CIA टीम ने 10.28 ग्राम चिट्टे के साथ युवक को दबोचा

नूरपुर पुलिस की CIA टीम ने कंडवाल क्षेत्र में गश्त के दौरान 10.28 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: नूरपुर पुलिस का अवैध खनन पर बड़ा एक्शन! 5 ट्रैक्टरों पर कार्रवाई, JCB जब्त, मचा हड़कंप

नूरपुर पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए इंदौरा क्षेत्र में तीन ट्रैक्टरों का चालान, एक जेसीबी जब्त और रेहन व गंगथ में दो अन्य ट्रैक्टरों पर भी कार्रवाई की। पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही है।

Chamba: चंबा में कुछ ही दूरी पर दो बड़े सड़क हादसे, सीमेंट से भरा ट्रक पलटा, पिकअप भी खाई में गिरी; जानिए कैसे टला...

चंबा के बनीखेत-चंबा मार्ग पर शनिवार सुबह दो अलग-अलग सड़क हादसे हुए। सीमेंट से भरा ट्रक पलटने से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई, जबकि एक पिकअप वाहन भी सड़क से नीचे गिर गया। राहत की बात यह रही कि दोनों हादसों में कोई घायल नहीं हुआ।

Kangra: धर्मशाला PG कॉलेज में एक साथ निकले 20 जहरीले रसेल वाइपर! मची अफरा-तफरी, वन विभाग ने ऐसे संभाला हालात

धर्मशाला पीजी कॉलेज परिसर में एक साथ 20 रसेल वाइपर सांप मिलने से अफरा-तफरी मच गई। वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने सभी सांपों को सुरक्षित पकड़कर प्राकृतिक आवास में छोड़ा और लोगों से सतर्क रहने की अपील की।