Solan: सोलन में 4.36 ग्राम हैरोइन सहित दो युवक गिरफ्तार, दोनों के खिलाफ पुराने आपराधिक मामले भी आए सामने

Date:

--Advertisement--

सोलन पुलिस ने नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए दो युवकों को 4.36 ग्राम हैरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों आरोपी पहले भी कई आपराधिक मामलों में संलिप्त रह चुके हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि सदर पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि शामती बाईपास पर एक कार संदिग्ध रूप से खड़ी है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और कार की तलाशी ली। कार में बैठे दो युवकों से 4.36 ग्राम हैरोइन बरामद की गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपियों की पहचान

• पवन कुमार (38) निवासी वृंदावन कॉलोनी, लोअर सेरी

• राकेश शर्मा उर्फ गजनी (35) निवासी गांव मणांजी, शामती

दोनों से पूछताछ जारी है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वे यह नशीला पदार्थ कहां से लाए थे और किसे सप्लाई करने वाले थे।

दोनों आरोपियों का आपर kriminal रिकॉर्ड

जांच में दोनों के पुराने आपराधिक इतिहास का खुलासा भी हुआ है—

1. राकेश शर्मा उर्फ गजनी

• कुख्यात नशा तस्कर पहले से 3 एनडीपीएस मामले दर्ज

• 2 मामले — सोलन सदर थाना

• 1 मामला — लालडू थाना, पंजाब (मोहाली) पिछले मामलों में उससे

• 37.42 ग्राम हैरोइन

• 6.25 ग्राम चरस बरामद की जा चुकी है

2. पवन कुमार

• चंडीमंदिर थाना में दंगा और वाहन दुर्घटना से जुड़ा मामला दर्ज

पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ अभियान और कड़ा किया जाएगा और ऐसे अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

महासू देवता के दिव्य मिलन का बना ऐतिहासिक पल, बशला में जयकारों और ढोल-नगाड़ों से गूंजा पूरा क्षेत्र

बशला में नवनिर्मित महासू देवता मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ देव मिलन के भव्य आयोजन के साथ हुआ। मंडलगढ़ के देव बोंदरा महाराज और साहिब डोरिया महाराज के दिव्य मिलन ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।

Kangra: धनोटू-कुठेर क्रिकेट प्रतियोगिता में विधायक केवल सिंह पठानिया का बड़ा ऐलान, खिलाड़ियों को दिया यह खास भरोसा

धनोटू-कुठेर में आयोजित डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में विधायक केवल सिंह पठानिया ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और खेल सुविधाओं से जुड़ी मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने का भरोसा दिया।

Kangra: हिमाचल के शाहपुर में अनोखी मिसाल! बहू को बेटी मानकर कराया पुनर्विवाह, सास-ससुर ने किया कन्यादान

कांगड़ा के शाहपुर स्थित चंमडेरा गांव में एक परिवार ने अपनी बहू को बेटी मानकर उसका पुनर्विवाह कराया। सास-ससुर ने स्वयं कन्यादान कर समाज के सामने मानवता और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की।

शिमला में नशे के सौदागर पर पुलिस का बड़ा वार! घर से मिली 991 ग्राम अफीम और ₹2.12 लाख नकदी

शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने चौड़ा मैदान में बड़ी कार्रवाई करते हुए 991 ग्राम अफीम, 2.12 लाख रुपये नकदी और दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।