Solan: परवाणू पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 238 ग्राम चरस सहित युवक गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

परवाणू, 12 नवम्बर: नशे के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना परवाणू की टीम ने एक युवक को 238 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अजय नामक व्यक्ति पंचायत घर टकसाल के पास स्थित एक किराए के कमरे में चरस बेचने का धंधा करता है। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।

कमरे में मौजूद युवक की पहचान जय (18) पुत्र लायक राम, निवासी गांव कुण्डी, डाकघर थरोच, तहसील नेरवा, जिला शिमला के रूप में हुई। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से 238 ग्राम चरस बरामद की।

आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एसपी सोलन गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिले में नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और ऐसे मामलों में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Nurpur Four Lane: बारिश के बाद दलदल बनी पठानकोट-मंडी फोरलेन, वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी; हर पल हादसे का डर

नूरपुर में निर्माणाधीन पठानकोट-मंडी फोरलेन बारिश के बाद कई जगह दलदल में तबदील हो गया। कीचड़, जलभराव और गड्ढों के कारण वाहन चालकों, खासकर दोपहिया सवारों को परेशानी और हादसे का खतरा बढ़ गया है।

HPBOSE Registration 2026-27: 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए जरूरी खबर, 15 अक्टूबर तक बिना लेट फीस करें रजिस्ट्रेशन

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्ध सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं के नियमित विद्यार्थियों का शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण जारी है। बिना लेट फीस पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर है।

Bilaspur: नाबालिग बेटी के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप, भराड़ी पुलिस ने दर्ज किया केस

बिलासपुर के भराड़ी थाना क्षेत्र में दलोटा निवासी व्यक्ति की शिकायत पर गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता ने अपने और अपनी नाबालिग बेटी के साथ मारपीट का आरोप लगाया है।

Sirmaur Chitta Case: यशवंत नगर के पास ट्रक से 5.55 ग्राम चिट्टा और ₹37,500 नकद बरामद, चालक गिरफ्तार

सिरमौर के यशवंत नगर के पास डिटैक्शन सैल राजगढ़ ने एक ट्रक से 5.55 ग्राम चिट्टा और 37,500 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर राजगढ़ थाना में केस दर्ज किया है।