Kangra: रोड सेफ्टी क्लब ने निकाली सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली कॉलेज छात्रों ने लगाए नारे— “सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा”

Date:

रिडकमार, 12 नवम्बर 2025: राजकीय महाविद्यालय रिडकमार के रोड सेफ्टी क्लब की ओर से सोमवार को सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

रैली का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. युवराज सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राध्यापकगण, स्टाफ सदस्य तथा छात्र-छात्राएँ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

रैली कॉलेज परिसर से प्रारंभ होकर मुख्य बाज़ार, बस स्टैंड और आस-पास के क्षेत्रों से होती हुई पुनः कॉलेज परिसर में समाप्त हुई। प्रतिभागियों ने जोशीले नारे लगाए—

“सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा”,

“थोड़ी सी सावधानी, दुर्घटना से बचाव”,

“सीट बेल्ट है सुरक्षा कवच”।

छात्रों ने सड़क संकेतों और नियमों से संबंधित तख्तियों के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियम नहीं बल्कि जीवन की रक्षा का संकल्प है। उन्होंने वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, नशे में वाहन न चलाने, और पैदल यात्रियों के अधिकारों का सम्मान करने पर बल दिया।

अंत में क्लब के सदस्यों ने सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि रोड सेफ्टी क्लब भविष्य में भी ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रमों का नियमित आयोजन करता रहेगा ताकि समाज में सड़क सुरक्षा के प्रति सकारात्मक व्यवहार और जिम्मेदारी की भावना विकसित हो सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हत्या के आरोपों के बीच युवक की मौत से मचा हड़कंप! कांगड़ा में दो रहस्यमयी मौतों ने बढ़ाया सस्पेंस

कांगड़ा के ज्वाली क्षेत्र में लापता युवक साहिल कुमार का शव मिलने के बाद हत्या के आरोपों में घिरे सुनील कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस दोनों मामलों की हर पहलू से जांच कर रही है।

ITI में एडमिशन का सुनहरा मौका! 13 जुलाई से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया

हिमाचल प्रदेश में सरकारी और निजी आईटीआई में सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 जुलाई से शुरू होंगे। जानें आवेदन की अंतिम तिथि, सीट आवंटन और पूरी काउंसलिंग प्रक्रिया।

Himachal: हिमाचल के गद्दी कुत्तों ने रचा इतिहास! ‘स्कूबी’ और ‘पुट्टी’ को मिली राष्ट्रीय पहचान

हिमाचल प्रदेश की स्वदेशी हिमालयन गद्दी नस्ल के दो श्वान स्कूबी और पुट्टी को भारतीय राष्ट्रीय केनेल क्लब में आधिकारिक पंजीकरण मिला है। यह उपलब्धि इस दुर्लभ हिमालयी नस्ल के संरक्षण और राष्ट्रीय पहचान की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।

पूर्व DGP संजय कुंडू को बड़ी राहत! हाईकोर्ट ने धमकाने की शिकायत पर स्वतः संज्ञान वाली कार्यवाही की समाप्त

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पूर्व डीजीपी संजय कुंडू के खिलाफ होटल कारोबारी द्वारा लगाए गए धमकाने के आरोपों पर स्वतः संज्ञान लेकर शुरू की गई कार्यवाही समाप्त कर दी है। अदालत ने कुंडू को एफआईआर रद्द करने संबंधी रिपोर्ट का विरोध करने की भी अनुमति दी है।