Hamirpur: बांस की कलाकृतियों से बदली जिंदगी: सुजानपुर की संतोष कुमारी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

Date:

--Advertisement--

सुजानपुर, 12 नवम्बर: युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार की ओर प्रेरित एवं प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। उद्योग, ग्रामीण विकास, पशु पालन, मत्स्य पालन और अन्य विभागों की योजनाएं अब प्रदेशभर में महिलाओं के जीवन में बदलाव ला रही हैं। इसी बदलाव की एक मिसाल है हमीरपुर जिले के सुजानपुर कस्बे की संतोष कुमारी, जिन्होंने बांस की कलाकृतियों से अपनी जिंदगी संवार ली है।

सुजानपुर के वार्ड नंबर-5 की निवासी संतोष कुमारी के घर में आज बांस से बनीं अनोखी कलाकृतियां और पेंटिंग्स देखने को मिलती हैं। हर आने वाला व्यक्ति उनके हुनर की सराहना करता है और उनकी कृतियों को खरीदने के लिए उत्सुक रहता है।

संतोष कुमारी पहले एक सामान्य गृहिणी थीं। उनके पति बिजली की फिटिंग का काम करते थे, जबकि वह कभी-कभी कपड़े सिलकर घर का खर्च चलाने में मदद करती थीं। लेकिन बढ़ती जरूरतों के बीच आमदनी सीमित थी। इसी दौरान उद्योग विभाग द्वारा सुजानपुर में आयोजित बांस कला प्रशिक्षण कार्यक्रम ने उनकी जिंदगी की दिशा बदल दी।

उन्होंने इस तीन माह के प्रशिक्षण में हिस्सा लिया, जहां पद्मश्री करतार सिंह सौंखले और डिजाइनर लक्ष्मण कुमार जैसे विशेषज्ञों ने उन्हें मार्गदर्शन दिया। कुछ ही महीनों में उन्होंने बांस से कलाकृतियां और पेंटिंग्स बनाने में दक्षता हासिल कर ली।

इसके बाद संतोष कुमारी की बनाई कलाकृतियों की मांग बढ़ने लगी। उन्होंने स्थानीय और विभागीय प्रदर्शनियों में हिस्सा लिया, जहां उनकी रचनाओं को अच्छा प्रतिसाद और मूल्य मिला। उनके कार्य को देखकर उद्योग विभाग ने उन्हें मास्टर ट्रेनर के रूप में चयनित किया है। अब वह अन्य महिलाओं और युवाओं को भी प्रशिक्षण दे रही हैं।

संतोष कुमारी बताती हैं कि वर्तमान में उन्हें बांस की कलाकृतियों से प्रति माह लगभग 15,000 रुपए की आय हो रही है। प्रशिक्षण कार्य से अतिरिक्त मानदेय भी प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि “उद्योग विभाग की योजनाओं और सरकारी सहयोग ने मेरे जीवन की दिशा बदल दी। आज मैं आत्मनिर्भर हूं और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर पाई हूं।”

उनकी यह कहानी साबित करती है कि सही मार्गदर्शन, सरकारी योजनाओं और दृढ़ संकल्प से कोई भी व्यक्ति आत्मनिर्भर बन सकता है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kareri Lake News: 20 KM का कठिन ट्रेक कर रिड़कमार कॉलेज के छात्रों ने चमकाई करेरी झील, प्लास्टिक कचरा हटाकर दिया स्वच्छता का संदेश

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार के 34 विद्यार्थियों और 3 प्राध्यापकों ने करीब 20 किलोमीटर का कठिन ट्रेक कर करेरी झील में स्वच्छता अभियान चलाया। NSS इकाई और ऐतिहासिक सोसायटी के संयुक्त आयोजन में प्लास्टिक कचरा एकत्र कर उसका उचित निस्तारण किया गया। विद्यार्थियों ने मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन भी किया

Nurpur Four Lane: बारिश के बाद दलदल बनी पठानकोट-मंडी फोरलेन, वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी; हर पल हादसे का डर

नूरपुर में निर्माणाधीन पठानकोट-मंडी फोरलेन बारिश के बाद कई जगह दलदल में तबदील हो गया। कीचड़, जलभराव और गड्ढों के कारण वाहन चालकों, खासकर दोपहिया सवारों को परेशानी और हादसे का खतरा बढ़ गया है।

HPBOSE Registration 2026-27: 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए जरूरी खबर, 15 अक्टूबर तक बिना लेट फीस करें रजिस्ट्रेशन

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्ध सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं के नियमित विद्यार्थियों का शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण जारी है। बिना लेट फीस पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर है।

Bilaspur: नाबालिग बेटी के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप, भराड़ी पुलिस ने दर्ज किया केस

बिलासपुर के भराड़ी थाना क्षेत्र में दलोटा निवासी व्यक्ति की शिकायत पर गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता ने अपने और अपनी नाबालिग बेटी के साथ मारपीट का आरोप लगाया है।