Kangra: कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 100 ग्राम से ज्यादा हैरोइन के साथ दो युवक गिरफ्तार, एक नाबालिग शामिल

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा, 12 नवम्बर: कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अपने अभियान में एक और बड़ी सफलता दर्ज की है। पुलिस की सीआईए टीम ने देर रात गश्त के दौरान 101.91 ग्राम हैरोइन (चिट्टा) बरामद करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक नाबालिग है।

डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने जानकारी दी कि पुलिस को रात करीब 1 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग मोटरसाइकिल पर चिट्टे की बड़ी खेप लेकर समेला स्थित रेन शैल्टर के पास मौजूद हैं। सूचना मिलते ही जांच अधिकारी की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

पुलिस ने मौके पर मौजूद मोटरसाइकिल (नंबर PB 08EZ-8530) की तलाशी ली। इस दौरान सीट के नीचे रखे पारदर्शी लिफाफे से 101.91 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। पुलिस ने मौके से दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में एक की पहचान गुरविन्दर सिंह (24) पुत्र बलविन्द्र सिंह निवासी लुधियाना, पंजाब (हाल निवासी मोहाली) के रूप में हुई है, जबकि दूसरा आरोपी नाबालिग है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज किया है और मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है।

डीएसपी अंकित शर्मा ने बताया कि पुलिस अब इस नेटवर्क के अन्य स्रोतों और सप्लाई चैन का पता लगाने के लिए जांच आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा थाना क्षेत्र में पिछले एक महीने में यह छठा मामला है, जब पुलिस ने नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।

नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की इस लगातार कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में अति निर्धन परिवारों के लिए बड़ा अपडेट, 75 हजार से ज्यादा आय वालों को नहीं मिलेगा लाभ; अनिरुद्ध सिंह ने बताईं पात्रता...

हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना के तहत अति निर्धन परिवारों के चयन के मानदंड स्पष्ट कर दिए गए हैं। 75 हजार रुपये से अधिक वार्षिक आय, एक हेक्टेयर से अधिक जमीन, आयकरदाता या नौकरी करने वाला सदस्य होने पर परिवार योजना से बाहर होगा। अनिरुद्ध सिंह ने चयन में लापरवाही पर बीडीओ और एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है।

Kangra: नूरपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बाइक सवार 2 युवक 402 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार; पठानकोट से जुड़े तार

नशे के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस जिला नूरपुर की टीम ने मलोट पुल के पास औद्योगिक क्षेत्र मोड़ पर बाइक सवार दो युवकों को 402 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर बाइक को रोका और तलाशी के दौरान चरस बरामद की। दोनों आरोपित पठानकोट के रहने वाले हैं और उनके खिलाफ थाना इंदौरा में मामला दर्ज किया गया है।

Himachal Smart Meter से बिजली बिलों का झटका! चलोला में 800-900 की जगह हजारों के बिल, बंद घर में आया 7,025 रुपये का बिल

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के चलोला गांव में स्मार्ट बिजली मीटर लगने के बाद कई उपभोक्ताओं के बिल अचानक कई गुना बढ़ने की शिकायत सामने आई है। 800 से 900 रुपये के सामान्य बिल की जगह उपभोक्ताओं को 2 हजार से 12 हजार रुपये तक के बिल मिले हैं। एक बंद घर में 7,025 रुपये का बिल आने से मामला और गंभीर हो गया है। विद्युत बोर्ड ने तकनीकी खामी दूर कर बिल ठीक करने की बात कही है।

Kangra: धर्मशाला में ‘विशाल भारत’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, अखंड भारत से लेकर शांति और ऊर्जा सुरक्षा तक इन मुद्दों पर हुई चर्चा

धर्मशाला के श्री सत्य साईं एजुकेयर विद्या प्रतिष्ठान में राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच की ओर से ‘विशाल भारत’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में भारत की सांस्कृतिक चेतना, अखंड भारत की अवधारणा, विभाजन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और ऊर्जा सुरक्षा जैसे विषयों पर चर्चा हुई।