Himachal: दिल्ली धमाके के बाद हिमाचल में हाई अलर्ट, बिलासपुर बॉर्डर पर सख्त नाकाबंदी

Date:

--Advertisement--

बिलासपुर, 12 नवम्बर: दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के समीप हुए धमाके के बाद पूरे देश में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। इसी क्रम में हिमाचल प्रदेश के प्रवेश द्वार बिलासपुर जिले में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस ने पंजाब से सटे सभी बॉर्डर क्षेत्रों में नाकाबंदी कर दी है और हर आने-जाने वाले वाहन की सघन जांच की जा रही है।

Advertisement – HIM Live Tv

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने गत रात को सदर थाना क्षेत्र के तहत कीरतपुर–नेरचौक फोरलेन पर मंडी-भराड़ी, थाना स्वारघाट के तहत कैंचीमोड़, थाना कोट कहलूर के तहत टोबा, ग्वालथाई चौकी के तहत बरमला और नयनादेवी चौकी के तहत कोहिना मोड़ पर नाके लगाए। इस दौरान हर वाहन की गहन तलाशी ली गई और ड्राइवरों के पहचान पत्रों की जांच की गई।

इसके साथ ही जिला के शहरी क्षेत्रों में होटलों में ठहरे लोगों का सत्यापन अभियान भी शुरू किया गया है। पुलिस हर होटल में जाकर मेहमानों की पहचान पत्रों की जांच कर रही है और होटल संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे सभी मेहमानों का रिकॉर्ड अद्यतन रखें।

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संदीप धवल ने बताया कि पंजाब सीमा से सटे बिलासपुर में सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। हर संदिग्ध व्यक्ति और वस्तु पर पैनी नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि “पुलिस प्रशासन खुफिया एजेंसियों के निरंतर संपर्क में है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त बल तैनात किया गया है।”

एसपी ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई दे, तो तुरंत पुलिस के आपात नंबरों पर सूचना दें। उन्होंने कहा कि सुरक्षा सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

रक्षाबंधन 2026: इस बार राखी बांधने का सबसे शुभ समय क्या है? सुबह से दोपहर तक के मुहूर्त जानें

रक्षाबंधन 2026 का पर्व 28 अगस्त, शुक्रवार को मनाया जाएगा। जानें राखी बांधने का मुख्य शुभ समय, लाभ मुहूर्त, अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त, दोपहर का शुभ समय और भद्रा से जुड़ी पूरी जानकारी।

Kangra: शाहपुर में DAV स्कूल गोझू का पर्यावरण संदेश, वेद प्रचार सप्ताह में लगाए 100 पौधे; NHAI टीम ने भी दिया सहयोग

वेद प्रचार सप्ताह के तहत डीएवी पब्लिक स्कूल गोझू ने शाहपुर के लदवाड़ा में एनएचएआई के समीप 100 पौधे लगाए। अभियान में वन विभाग, भारत कंस्ट्रक्शन (NHAI) की टीम और श्रमिकों ने सहयोग किया।

दिल्ली से रिलीज हुआ शाहपुर के कमल कुमार शर्मा का शिव भजन ‘शिव रैंदे उच्चयाँ कैलाशा’, अनुराग ठाकुर ने सुनकर की सराहना

शाहपुर के भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा का नया शिव भजन ‘शिव रैंदे उच्चयाँ कैलाशा’ दिल्ली में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने रिलीज किया। भजन को मणिमहेश यात्रा को समर्पित किया गया है।

हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: SPU मंडी की JOA IT परीक्षा की होगी SIT जांच, 5 सदस्यीय टीम करेगी निष्पक्षता की पड़ताल

हिमाचल हाईकोर्ट ने एसपीयू मंडी की जेओए आईटी भर्ती परीक्षा की निष्पक्षता पर उठे सवालों की जांच के लिए पांच सदस्यीय एसआईटी गठित करने का आदेश दिया है। इसके अलावा दिव्यांग परीक्षार्थी को स्क्राइब सुविधा नहीं देने और भारतीय एजुकेशन सोसायटी की मान्यता से जुड़े मामलों में भी कोर्ट ने अहम निर्देश दिए हैं।