Kangra: नगरोटा कॉलेज की कोमल ने बॉक्सिंग में जीता रजत पदक, कॉलेज का नाम किया रोशन

Date:

--Advertisement--

नगरोटा बगवां, 12 नवम्बर: राजकीय महाविद्यालय नगरोटा बगवां की बी.ए. तृतीय वर्ष की छात्रा कोमल ने अंतर महाविद्यालय महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक (Silver Medal) हासिल किया। इस उपलब्धि से पूरे कॉलेज और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।

यह प्रतियोगिता हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला द्वारा आयोजित की गई थी, जिसका आयोजन राजकीय महाविद्यालय रामपुर बुशहर में हुआ। कोमल ने पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ अपने वर्ग में दमदार प्रदर्शन किया और फाइनल तक का सफर तय करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र सोनी, कोच प्रो. ऋषि दिलवारिया एवं प्रो. मिनोद गुलेरिया ने कोमल को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि कोमल की यह उपलब्धि न केवल कॉलेज बल्कि सम्पूर्ण क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है और अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kareri Lake News: 20 KM का कठिन ट्रेक कर रिड़कमार कॉलेज के छात्रों ने चमकाई करेरी झील, प्लास्टिक कचरा हटाकर दिया स्वच्छता का संदेश

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार के 34 विद्यार्थियों और 3 प्राध्यापकों ने करीब 20 किलोमीटर का कठिन ट्रेक कर करेरी झील में स्वच्छता अभियान चलाया। NSS इकाई और ऐतिहासिक सोसायटी के संयुक्त आयोजन में प्लास्टिक कचरा एकत्र कर उसका उचित निस्तारण किया गया। विद्यार्थियों ने मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन भी किया

Nurpur Four Lane: बारिश के बाद दलदल बनी पठानकोट-मंडी फोरलेन, वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी; हर पल हादसे का डर

नूरपुर में निर्माणाधीन पठानकोट-मंडी फोरलेन बारिश के बाद कई जगह दलदल में तबदील हो गया। कीचड़, जलभराव और गड्ढों के कारण वाहन चालकों, खासकर दोपहिया सवारों को परेशानी और हादसे का खतरा बढ़ गया है।

HPBOSE Registration 2026-27: 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए जरूरी खबर, 15 अक्टूबर तक बिना लेट फीस करें रजिस्ट्रेशन

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्ध सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं के नियमित विद्यार्थियों का शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण जारी है। बिना लेट फीस पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर है।

Bilaspur: नाबालिग बेटी के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप, भराड़ी पुलिस ने दर्ज किया केस

बिलासपुर के भराड़ी थाना क्षेत्र में दलोटा निवासी व्यक्ति की शिकायत पर गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता ने अपने और अपनी नाबालिग बेटी के साथ मारपीट का आरोप लगाया है।