Himachal: डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरविंदर सिंह ढिल्लों पहुंचे गोंदपुर जयचंद — डॉ. आस्था अग्निहोत्री और सचिन शर्मा को दिया आशीर्वाद

Date:

--Advertisement--

ऊना / हरोली, 9 नवंबर: राधास्वामी सत्संग डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरविंदर सिंह ढिल्लों ने शनिवार को सत्संग केंद्र अमराली में प्रवचनों की अमृत वर्षा करने के उपरांत गोंदपुर जयचंद पहुंचकर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की पुत्री डॉ. आस्था अग्निहोत्री एवं सचिन शर्मा के आशीर्वादोत्सव में शिरकत की।

सत्संग केंद्र अमराली में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

शनिवार रात से ही अमराली सत्संग केंद्र में श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए थे। सुबह तक टाहलीवाल-लालूवाल, टाहलीवाल-अमराली, टाहलीवाल-बीटन और टाहलीवाल-दुलैहड़ मार्गों को डेरा सेवकों की सहायता से अस्थायी पार्किंग स्थलों में बदल दिया गया था।

सत्संग के समापन पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ, मगर डेरा सेवकों और हरोली पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए यातायात को शीघ्र सुचारू कर दिया।

नवविवाहित जोड़े को दिया आशीर्वाद

सत्संग के बाद बाबा गुरविंदर सिंह ढिल्लों सीधे गोंदपुर जयचंद स्थित उपमुख्यमंत्री निवास पहुंचे। यहां उन्होंने डॉ. आस्था अग्निहोत्री और सचिन शर्मा को आशीर्वाद दिया।

नवयुगल जोड़े ने बाबा जी को प्रणाम कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

आशीर्वादोत्सव में जुटे हिमाचल व पंजाब के नेता

इस विशेष अवसर पर जिला ऊना सहित हिमाचल प्रदेश और पंजाब के अनेक वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे।

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पहले से ही डेरा ब्यास प्रमुख के स्वागत की विशेष व्यवस्था की थी। समारोह के दौरान पूरा वातावरण धार्मिक आस्था और सादगी से ओतप्रोत रहा।

“हमारी बेटी भी हमारा बेटा ही है” — उपमुख्यमंत्री ने दिया संदेश

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने इस अवसर पर समाज को एक प्रेरक संदेश दिया। उन्होंने घोषणा की कि —

“हमारी बेटी भी हमारा बेटा ही है, इसलिए हम किसी से भी शगुन का लिफाफा स्वीकार नहीं करेंगे।”

उनके इस निर्णय की सभी उपस्थित लोगों ने सराहना की और इसे सकारात्मक सामाजिक पहल बताया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Una: BSF की 56 वर्षीय महिला हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी का निधन, जम्मू से गांव पहुंचा पार्थिव शरीर; सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

ऊना के गगरेट उपमंडल के जोह गांव की BSF हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी (56) का जम्मू में ड्यूटी के दौरान अस्वस्थ होने के बाद निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया, जहां BSF की विशेष टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी देकर अंतिम विदाई दी।