Shimla: ब्रिटिश दौर का 150 साल पुराना रिकॉर्ड आज भी संभाले है शिमला नगर निगम, इंग्लैंड से आए दंपती ने लिया जन्म प्रमाण पत्र

Date:

--Advertisement--

शिमला, 8 नवंबर: ब्रिटिश हुकूमत की ग्रीष्मकालीन राजधानी रही शिमला आज भी अपने भीतर सैकड़ों साल पुराना इतिहास संजोए हुए है। नगर निगम शिमला के पास ब्रिटिश काल के समय से लेकर आज तक का दुर्लभ रिकॉर्ड सुरक्षित रखा गया है। इसी ऐतिहासिक धरोहर की झलक एक बार फिर देखने को मिली, जब इंग्लैंड से आए एक दंपती ने शुक्रवार को अपने परिचितों के जन्म प्रमाण पत्र नगर निगम से प्राप्त किए।

जानकारी के अनुसार, इंग्लैंड के हर्टफोर्डशायर काउंटी से आए जार्ज लुक और जार्ज मैथ्यू इंग्राम लुक शिमला घूमने पहुंचे थे। यहां उन्हें पता चला कि उनके करीबी परिचितों का जन्म इसी शहर में हुआ था। इसके बाद वे नगर निगम की स्वास्थ्य शाखा पहुंचे और आवश्यक दस्तावेज जमा करवाकर जन्म प्रमाण पत्र जारी करने का आवेदन दिया।

जार्ज लुक ने बताया कि उनके परिचित इयान कॉलिन स्टुअर्ट नारमंड का जन्म 18 फरवरी 1928 को शिमला में हुआ था, जबकि जार्ज मैथ्यू इंग्राम लुक ने बताया कि उनकी परिचित मैरी एवीलिन का जन्म 6 मई 1920 को शिमला में हुआ था। नगर निगम की स्वास्थ्य शाखा ने दोनों के जन्म प्रमाण पत्र जारी कर उन्हें सौंप दिए।

नगर निगम शिमला के हेल्थ ऑफिसर डॉ. चेतन चौहान ने बताया कि इंग्लैंड से आए इस दंपती को उनके परिचितों के जन्म प्रमाण पत्र उपलब्ध करवा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि निगम के पास ब्रिटिश शासनकाल से लेकर वर्ष 2015 तक का जन्म और मृत्यु का पूरा रिकॉर्ड सुरक्षित है।

1870 तक का है रिकॉर्ड

नगर निगम शिमला के रिकॉर्ड में साल 1870 से लेकर 1947 तक ब्रिटिश नागरिकों के जन्म और मृत्यु का पूरा विवरण दर्ज है। यही नहीं, स्वतंत्रता के बाद भी निगम ने इन रिकॉर्ड्स को व्यवस्थित रूप से संभाल कर रखा है, जो आज ऐतिहासिक महत्व का अमूल्य खजाना बन चुके हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

बिल-वाउचर में हेराफेरी कर सरकारी सब्सिडी लेने का आरोप, पिता-बेटे समेत 3 पर केस; जांच में चौंकाने वाले खुलासे

कांगड़ा के जवाली क्षेत्र में बागवानी विभाग की योजनाओं में फर्जी बिल-वाउचर और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए लाखों रुपये की सब्सिडी लेने के आरोप में पिता-बेटे समेत तीन लोगों पर केस दर्ज हुआ है। सतर्कता ब्यूरो की जांच में फर्जी बिल, रिकॉर्ड में विसंगतियां और सब्सिडी वाली योजनाओं में कथित अनियमितताओं के कई मामले सामने आए हैं।

बद्दी में बंद गोदाम पर देर रात छापा, 4 लाख प्रतिबंधित दवाएं और इंजेक्शन बरामद; कारोबारी पर NDPS एक्ट में केस

बद्दी में औषधि नियंत्रण विभाग और पुलिस ने बंद गोदाम पर छापा मारकर करीब चार लाख प्रतिबंधित गोलियां-कैपसूल और इंजेक्शन बरामद किए हैं। मामले में एएस केमिकल के मालिक अंकित शुक्ला के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

शिमला में मिठाइयों पर बड़ी कार्रवाई, कॉकरोच मिलने पर 2 दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड; गुलाबजामुन में मरी मक्खियां मिलने पर 10 किलो मिठाई नष्ट

शिमला में खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग ने मिठाई दुकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। बालूगंज में मिठाइयों में कॉकरोच मिलने पर दो प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस निलंबित किए गए, जबकि बस स्टैंड की दुकान में गुलाबजामुन में मरी मक्खियां मिलने पर 10 किलो मिठाई नष्ट करवाई गई।

मणिमहेश कैलाश की चोटी पर चढ़ने निकला था गड़रिया, फिर जो हुआ उसे आज भी मानते हैं रहस्यमयी कहानी; जानें पूरी लोककथा

चंबा के भरमौर स्थित मणिमहेश कैलाश से जुड़ी गड़रिये की एक रहस्यमयी लोककथा आज भी श्रद्धालुओं के बीच चर्चित है। मान्यता है कि कैलाश की ओर चढ़ने का प्रयास करने वाला गड़रिया और उसके साथ मौजूद लोग पत्थर बन गए थे। हालांकि, इस कहानी का कोई वैज्ञानिक या ऐतिहासिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है।