Shimla: हैदराबाद के पर्यटक को शिमला में मिला अनोखा 500 का नोट — सीरियल नंबर निकला बिलासपुर का पिन कोड!

Date:

--Advertisement--

शिमला, 6 नवंबर। हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियां हर पर्यटक को कुछ न कुछ यादगार पल देकर जाती हैं, लेकिन हैदराबाद से आए संतोष कवालास के साथ जो हुआ, वो वाकई अनोखा और संयोगों से भरा था।

दरअसल, शिमला के माल रोड स्थित एसबीआई एटीएम से पैसे निकालते समय संतोष को 500 रुपए का ऐसा नोट मिला, जिसका सीरियल नंबर था 174001 — यानी कि हिमाचल के बिलासपुर जिले का पिन कोड!

नोट का नंबर देखकर रह गए हैरान

संतोष ने बताया कि उन्हें नोट इकट्ठा करने का शौक है। जब उन्होंने एटीएम से नोट निकाला और नंबर पर नजर डाली, तो यह संयोग देखकर वह चौंक गए। उत्सुकता में उन्होंने इंटरनेट पर “174001” सर्च किया और पता चला कि यह बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) का पिन कोड है।

‘यह नोट मेरी हिमाचल यात्रा की यादगार निशानी बनेगा’

संतोष कवालास ने कहा कि यह उनके लिए किसी शुभ संकेत से कम नहीं है। “मैं पहली बार हिमाचल आया हूं, और बिलासपुर के पिन कोड वाला नोट मिलना मेरे लिए बेहद खास अनुभव है,” उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा।

संतोष ने तय किया है कि वह इस नोट को अपनी यात्रा की यादगार के रूप में सहेजकर रखेंगे।

यह छोटी-सी घटना भले ही मामूली लगे, लेकिन यादगार पलों की लिस्ट में यह अनुभव हमेशा खास रहेगा। 

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Una: BSF की 56 वर्षीय महिला हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी का निधन, जम्मू से गांव पहुंचा पार्थिव शरीर; सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

ऊना के गगरेट उपमंडल के जोह गांव की BSF हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी (56) का जम्मू में ड्यूटी के दौरान अस्वस्थ होने के बाद निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया, जहां BSF की विशेष टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी देकर अंतिम विदाई दी।