Bilaspur: बिलासपुर में देर रात लगी भीषण आग, गरीब परिवार का घर और सामान जलकर राख – शॉर्ट सर्किट से मची तबाही

Date:

--Advertisement--

बिलासपुर, 6 नवंबर: झंडूता विकास खंड की ग्राम पंचायत डुड़ियां के गांव लदेह (धराड़) में देर शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब सुरेश कुमार पुत्र बलदेव दास के घर में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे घर का सारा सामान जलकर राख हो गया।

Advertisement – HIM Live Tv

जानकारी के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। बताया जा रहा है कि घर में रखे फ्रिज में अचानक करंट फैलने से आग भड़क उठी और कुछ ही मिनटों में लपटों ने पूरे मकान को घेर लिया। हादसे में परिवार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

पत्नी ने दिखाई सूझबूझ:

मकान मालिक सुरेश कुमार की पत्नी कांता देवी ने सबसे पहले आग की लपटें देखीं और तुरंत शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया। आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

गरीब परिवार पर टूटा कहर:

ग्राम पंचायत डुड़ियां की प्रधान कुसुमलता ने बताया कि पीड़ित परिवार बीपीएल श्रेणी से संबंधित है और यह आगजनी की घटना उनके लिए पूरी तरह विनाशकारी साबित हुई है। उन्होंने कहा कि घटना की सूचना हल्का पटवारी को दे दी गई है और प्रशासन से मांग की गई है कि पीड़ित परिवार को तुरंत आर्थिक सहायता प्रदान की जाए, ताकि वे दोबारा अपना जीवन शुरू कर सकें।

स्थानीयों ने की मदद:

घटना के बाद देर रात तक ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाने और नुकसान का आकलन करने में मदद की। इस हादसे से पूरे क्षेत्र में दुःख और सहानुभूति का माहौल बना हुआ है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

बिल-वाउचर में हेराफेरी कर सरकारी सब्सिडी लेने का आरोप, पिता-बेटे समेत 3 पर केस; जांच में चौंकाने वाले खुलासे

कांगड़ा के जवाली क्षेत्र में बागवानी विभाग की योजनाओं में फर्जी बिल-वाउचर और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए लाखों रुपये की सब्सिडी लेने के आरोप में पिता-बेटे समेत तीन लोगों पर केस दर्ज हुआ है। सतर्कता ब्यूरो की जांच में फर्जी बिल, रिकॉर्ड में विसंगतियां और सब्सिडी वाली योजनाओं में कथित अनियमितताओं के कई मामले सामने आए हैं।

बद्दी में बंद गोदाम पर देर रात छापा, 4 लाख प्रतिबंधित दवाएं और इंजेक्शन बरामद; कारोबारी पर NDPS एक्ट में केस

बद्दी में औषधि नियंत्रण विभाग और पुलिस ने बंद गोदाम पर छापा मारकर करीब चार लाख प्रतिबंधित गोलियां-कैपसूल और इंजेक्शन बरामद किए हैं। मामले में एएस केमिकल के मालिक अंकित शुक्ला के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

शिमला में मिठाइयों पर बड़ी कार्रवाई, कॉकरोच मिलने पर 2 दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड; गुलाबजामुन में मरी मक्खियां मिलने पर 10 किलो मिठाई नष्ट

शिमला में खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग ने मिठाई दुकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। बालूगंज में मिठाइयों में कॉकरोच मिलने पर दो प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस निलंबित किए गए, जबकि बस स्टैंड की दुकान में गुलाबजामुन में मरी मक्खियां मिलने पर 10 किलो मिठाई नष्ट करवाई गई।

मणिमहेश कैलाश की चोटी पर चढ़ने निकला था गड़रिया, फिर जो हुआ उसे आज भी मानते हैं रहस्यमयी कहानी; जानें पूरी लोककथा

चंबा के भरमौर स्थित मणिमहेश कैलाश से जुड़ी गड़रिये की एक रहस्यमयी लोककथा आज भी श्रद्धालुओं के बीच चर्चित है। मान्यता है कि कैलाश की ओर चढ़ने का प्रयास करने वाला गड़रिया और उसके साथ मौजूद लोग पत्थर बन गए थे। हालांकि, इस कहानी का कोई वैज्ञानिक या ऐतिहासिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है।