Kangra: शाहपुर–बोह सड़क बनेगी धारकण्डी क्षेत्र की विकास की नई राह, निरीक्षण के दौरान विधायक पठानिया ने जताया संतोष

शाहपुर, 4 नवम्बर: शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज बासा में 18 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन शाहपुर–बोह सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग द्वारा किए जा रहे कार्य की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क निर्माण का कार्य उत्कृष्ट स्तर पर किया जा रहा है।

Advertisement – HIM Live Tv

विधायक ने बताया कि उन्होंने आज तीन स्थानों पर सड़क की गुणवत्ता की जांच की और हर जगह कार्य मानकों के अनुरूप पाया गया। उन्होंने इस परियोजना के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाने हेतु मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया।

केवल सिंह पठानिया ने कहा कि यह सड़क धारकण्डी क्षेत्र की सात पंचायतों के लिए वरदान साबित होगी। सड़क के पूर्ण होने से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और पर्यटन विकास को भी नई दिशा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा गुणवत्तापूर्ण कार्य किया जा रहा है और विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी इसके लिए बधाई के पात्र हैं। उन्होंने विभाग को निर्देश दिए कि कार्य इसी गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में पूरा किया जाए।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!