Himachal: जयराम ठाकुर ने कांग्रेस को घेरा: कहा- हिमाचल में झूठ बोलने वाली एक्सप्रैस ट्रेन चल रही

Date:

--Advertisement--

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बद्दी में आयोजित प्रदेश भाजपा की संगठनात्मक बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हिमाचल में झूठ बोलने वाली एक्सप्रैस ट्रेन चल रही है। उनका कहना था कि यह ट्रेन जिस प्रदेश में जाती है, वहाँ झूठ बोलने में लग जाती है।

Advertisement – HIM Live Tv

ठाकुर ने कांग्रेस के वायदों को झूठी गारंटी का बंडल बताया और कहा कि अब इन गारंटियों का भंडाफोड़ हो चुका है और ये एक-एक करके धराशायी हो रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने झूठी गारंटियों के पहाड़ खड़े करके जनता से वोट हासिल किए, लेकिन सरकार केवल जनता को धोखा देने का काम कर रही है।

नेता प्रतिपक्ष ने दावा किया कि वित्तीय संकट के कारण कांग्रेस सरकार कर्मचारियों को वेतन और ठेकेदारों को उनके किए गए कार्यों का भुगतान तक नहीं कर पा रही है। इसका सीधा असर राज्य में विकास कार्यों पर पड़ा है, जो ठप्प हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि इस बार विधानसभा सत्र में भी कांग्रेस सरकार को इसी मुद्दे पर घेरा जाएगा। जयराम ठाकुर ने कांग्रेस को धोखेबाज और झूठी सरकार बताते हुए कहा कि इसने जनता का तिरस्कार किया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

बिल-वाउचर में हेराफेरी कर सरकारी सब्सिडी लेने का आरोप, पिता-बेटे समेत 3 पर केस; जांच में चौंकाने वाले खुलासे

कांगड़ा के जवाली क्षेत्र में बागवानी विभाग की योजनाओं में फर्जी बिल-वाउचर और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए लाखों रुपये की सब्सिडी लेने के आरोप में पिता-बेटे समेत तीन लोगों पर केस दर्ज हुआ है। सतर्कता ब्यूरो की जांच में फर्जी बिल, रिकॉर्ड में विसंगतियां और सब्सिडी वाली योजनाओं में कथित अनियमितताओं के कई मामले सामने आए हैं।

बद्दी में बंद गोदाम पर देर रात छापा, 4 लाख प्रतिबंधित दवाएं और इंजेक्शन बरामद; कारोबारी पर NDPS एक्ट में केस

बद्दी में औषधि नियंत्रण विभाग और पुलिस ने बंद गोदाम पर छापा मारकर करीब चार लाख प्रतिबंधित गोलियां-कैपसूल और इंजेक्शन बरामद किए हैं। मामले में एएस केमिकल के मालिक अंकित शुक्ला के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

शिमला में मिठाइयों पर बड़ी कार्रवाई, कॉकरोच मिलने पर 2 दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड; गुलाबजामुन में मरी मक्खियां मिलने पर 10 किलो मिठाई नष्ट

शिमला में खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग ने मिठाई दुकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। बालूगंज में मिठाइयों में कॉकरोच मिलने पर दो प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस निलंबित किए गए, जबकि बस स्टैंड की दुकान में गुलाबजामुन में मरी मक्खियां मिलने पर 10 किलो मिठाई नष्ट करवाई गई।

मणिमहेश कैलाश की चोटी पर चढ़ने निकला था गड़रिया, फिर जो हुआ उसे आज भी मानते हैं रहस्यमयी कहानी; जानें पूरी लोककथा

चंबा के भरमौर स्थित मणिमहेश कैलाश से जुड़ी गड़रिये की एक रहस्यमयी लोककथा आज भी श्रद्धालुओं के बीच चर्चित है। मान्यता है कि कैलाश की ओर चढ़ने का प्रयास करने वाला गड़रिया और उसके साथ मौजूद लोग पत्थर बन गए थे। हालांकि, इस कहानी का कोई वैज्ञानिक या ऐतिहासिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है।