Mandi: खुदर स्कूल में सजी ‘किशोरी मेला’: बेटियों को सशक्त बनाने और सामाजिक जागरूकता का अनोखा संदेश

Date:

--Advertisement--

जोगिंदर नगर: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खुदर में सोमवार को एक दिवसीय किशोरी मेले का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रेखा ठाकुर ने की।

प्रधानाचार्या ने छात्राओं को “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ”, पर्यावरण संरक्षण और लिंगानुपात में आ रही गिरावट जैसे अहम सामाजिक विषयों पर जागरूक किया। उन्होंने कहा कि बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं को समाप्त करना और बेटियों को आत्मनिर्भर बनाना आज की सबसे बड़ी जरूरत है।

योजनाओं की जानकारी और प्रेरणा का मंच बना मेला

खंड समन्वयक श्री सुनील कुमार ने किशोरियों को कई महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं — जैसे पीसीपी एवं डीटी अधिनियम 1994, बेटी है अनमोल योजना, मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, शगुन योजना और कन्यादान योजना — की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को इन योजनाओं से जुड़कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिताओं में झलकी प्रतिभा, विजेताओं को मिला सम्मान

कार्यक्रम में “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” विषय पर स्लोगन, पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

शिक्षिकाओं और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी

कार्यक्रम में वृत्त पर्यवेक्षिका श्रीमती अनीता देवी, शिक्षिकाएं किरण बाल, रेणु सैनी, पूनम ठाकुर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागी किशोरियों को रिफ्रेशमेंट भी वितरित की गई।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Una: BSF की 56 वर्षीय महिला हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी का निधन, जम्मू से गांव पहुंचा पार्थिव शरीर; सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

ऊना के गगरेट उपमंडल के जोह गांव की BSF हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी (56) का जम्मू में ड्यूटी के दौरान अस्वस्थ होने के बाद निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया, जहां BSF की विशेष टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी देकर अंतिम विदाई दी।