“नेहलों को दहले मिल गए”: कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा का BJP पर तंज, बोले– ‘कैंसर अस्पताल पर झूठ बोल रहे हैं बयानवीर!’

Date:

--Advertisement--

हमीरपुर: कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान बीजेपी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में गए नेताओं को ‘नेहलों को दहले’ मिल गए हैं”, और अब वही पुराने नेता नए मंच पर खुद को स्थापित करने की कोशिश में लगे हैं।

डॉ. वर्मा ने आरोप लगाया कि यही कारण है कि ये “नहलें” अब हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में बनने वाले कैंसर अस्पताल को लेकर झूठी बयानबाज़ी कर जनता को गुमराह कर रहे हैं।

Advertisement – HIM Live Tv

स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा निवेश

कांग्रेस नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र को नई दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने बताया कि राज्य में ‘जायका’ योजना के तहत 1,731 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिससे हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा सुधार आएगा।

हमीरपुर को मिले करोड़ों के प्रोजेक्ट

डॉ. वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पहले ही हमीरपुर मेडिकल कॉलेज परिसर में बनने वाले कैंसर अस्पताल के लिए 650 करोड़ रुपये का बजट घोषित किया था।

अब पीडब्ल्यूडी के पास 95 करोड़ रुपये की पहली किस्त भी पहुंच चुकी है।

उन्होंने बीजेपी नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें यह समझना चाहिए कि मुख्यमंत्री सिर्फ कैंसर अस्पताल ही नहीं, बल्कि 100 सीटों का डेंटल कॉलेज और 100 सीटों का नर्सिंग कॉलेज भी हमीरपुर में स्थापित कर रहे हैं।

विकास की रफ्तार तेज

डॉ. वर्मा ने बताया कि नगर निगम हमीरपुर को 150 करोड़ रुपये का बजट, जबकि बस अड्डा हमीरपुर के लिए 123 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है।

उन्होंने बीजेपी नेताओं को सलाह दी कि “मुख्यमंत्री की इन घोषणाओं के लिए उनका धन्यवाद करें, न कि झूठी बयानबाज़ी से जनता को गुमराह करें।”

JP नड्डा पर तंज

डॉ. वर्मा ने तंज कसते हुए कहा,

“भाजपा के बयानवीर अगर इतने ही चिंतित हैं, तो जे.पी. नड्डा से कहें कि प्रदेश में हेली एम्बुलेंस शुरू करवाएं, ताकि हम भी उनका धन्यवाद कर सकें।”

इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस नेता डॉ. रत्न चंद डोगरा, तेजनाथ सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

बिल-वाउचर में हेराफेरी कर सरकारी सब्सिडी लेने का आरोप, पिता-बेटे समेत 3 पर केस; जांच में चौंकाने वाले खुलासे

कांगड़ा के जवाली क्षेत्र में बागवानी विभाग की योजनाओं में फर्जी बिल-वाउचर और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए लाखों रुपये की सब्सिडी लेने के आरोप में पिता-बेटे समेत तीन लोगों पर केस दर्ज हुआ है। सतर्कता ब्यूरो की जांच में फर्जी बिल, रिकॉर्ड में विसंगतियां और सब्सिडी वाली योजनाओं में कथित अनियमितताओं के कई मामले सामने आए हैं।

बद्दी में बंद गोदाम पर देर रात छापा, 4 लाख प्रतिबंधित दवाएं और इंजेक्शन बरामद; कारोबारी पर NDPS एक्ट में केस

बद्दी में औषधि नियंत्रण विभाग और पुलिस ने बंद गोदाम पर छापा मारकर करीब चार लाख प्रतिबंधित गोलियां-कैपसूल और इंजेक्शन बरामद किए हैं। मामले में एएस केमिकल के मालिक अंकित शुक्ला के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

शिमला में मिठाइयों पर बड़ी कार्रवाई, कॉकरोच मिलने पर 2 दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड; गुलाबजामुन में मरी मक्खियां मिलने पर 10 किलो मिठाई नष्ट

शिमला में खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग ने मिठाई दुकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। बालूगंज में मिठाइयों में कॉकरोच मिलने पर दो प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस निलंबित किए गए, जबकि बस स्टैंड की दुकान में गुलाबजामुन में मरी मक्खियां मिलने पर 10 किलो मिठाई नष्ट करवाई गई।

मणिमहेश कैलाश की चोटी पर चढ़ने निकला था गड़रिया, फिर जो हुआ उसे आज भी मानते हैं रहस्यमयी कहानी; जानें पूरी लोककथा

चंबा के भरमौर स्थित मणिमहेश कैलाश से जुड़ी गड़रिये की एक रहस्यमयी लोककथा आज भी श्रद्धालुओं के बीच चर्चित है। मान्यता है कि कैलाश की ओर चढ़ने का प्रयास करने वाला गड़रिया और उसके साथ मौजूद लोग पत्थर बन गए थे। हालांकि, इस कहानी का कोई वैज्ञानिक या ऐतिहासिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है।