Una: ऊना में फिल्मी अंदाज़ में किडनैपिंग! गाड़ी चैक करवाने के बहाने बुलाया, पिस्टल दिखाकर पीटा और अधमरा कर फेंक गए आरोपी

Date:

--Advertisement--

ऊना, 2 नवम्बर। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। देहलां में डैंटर-पेंटर की दुकान चलाने वाले एक युवक को कुछ अज्ञात लोगों ने गाड़ी चैक करवाने के बहाने किडनैप कर लिया। आरोपियों ने उसे पिस्टल की नोक पर धमकाया, बेरहमी से पीटा और फिर अधमरी हालत में संतोषगढ़ के पास फेंककर फरार हो गए।

घायल युवक को गंभीर चोटों के साथ क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Advertisement – HIM Live Tv

गाड़ी चैक करने के बहाने रचा अपहरण का षड्यंत्र

पुलिस के पास दी गई शिकायत में शुभम रायजादा निवासी वार्ड नंबर 9, संतोषगढ़ ने बताया कि वह देहलां में डैंटर-पेंटर का काम करता है।

शनिवार शाम उसे एक अनजान नंबर से कॉल आई और कहा गया कि “गाड़ी चैक करवानी है, वर्कशॉप पर आ जाओ।”

शुभम जैसे ही अपनी वर्कशॉप पहुंचा, एक युवक आया और बोला कि उनकी गाड़ी आगे खड़ी है। वह जैसे ही वहां पहुंचा, गाड़ी से दो और युवक उतरे और अचानक पीछे से पकड़ लिया। सामने बैठे व्यक्ति ने पिस्टल उसकी कनपटी पर रखी और धमकाते हुए कहा, “अगर शोर मचाया तो गोली मार दूंगा।”

इसके बाद आरोपियों ने शुभम को जबरन गाड़ी में बिठा लिया और बहाडाला से जंगल की तरफ ले गए, जहां उसे लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटा गया।

22 हजार रुपये लूटे, जंगल में फेंककर फरार

पीटने के बाद जब शुभम बेहोश हो गया तो आरोपी उसे गाड़ी में डालकर वापस ले गए। रास्ते में उन्होंने उसकी जेब से करीब ₹22,000 रुपये निकाल लिए और फिर लेवेरियो का बाड़ा क्षेत्र के पास नाले में फेंक दिया।

कुछ समय बाद स्थानीय लोगों ने शुभम को सड़क किनारे घायल हालत में देखा और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने शुरू की जांच, आरोपियों की तलाश जारी

एसपी ऊना अमित यादव ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

उन्होंने कहा कि टीमें गठित कर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

पुलिस फिलहाल मोबाइल कॉल डिटेल और सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच आगे बढ़ा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: NSS शिविर में करियर गाइडेंस से छात्रों को मिली नई दिशा, NIT हमीरपुर से पढ़ी मिस अक्षिमा ने दिए सफलता के टिप्स

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दौरान करियर गाइडेंस एवं काउंसलिंग पर विशेष अतिथि व्याख्यान आयोजित हुआ। NIT हमीरपुर से B.Tech और M.Tech कर चुकीं मिस अक्षिमा ने विद्यार्थियों को करियर, उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी।

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।