Kangra: कांगड़ा में दर्दनाक घटना: 25 वर्षीय विवाहिता ने लगाया फंदा, ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप — चार गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के शाहपुर उपमंडल से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां 25 वर्षीय विवाहिता सविता ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

मृतका के मायका पक्ष ने सविता के ससुराल वालों पर लगातार प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति, सास, जेठ और जेठानी को गिरफ्तार कर लिया है।

घर के कमरे में बंद होकर दी जान

पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न ने बताया कि यह मामला पुलिस थाना शाहपुर के तहत आने वाले गांव नौशहरा (रैत) का है। सविता (25) पत्नी जीवन कुमार ने घर के एक कमरे में दरवाजा बंद कर रस्सी से फंदा लगा लिया।

HIM Live Tv – Advertisement

परिवारवालों ने जब दरवाजा तोड़ा तो वह अभी भी सांस ले रही थी। उसे तुरंत डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

शादी के बाद से थी प्रताड़ित, 3 साल का बेटा हुआ अनाथ

मृतका का मायका शाहपुर के पास गांव सद्दू में है। परिवार का आरोप है कि शादी के बाद से ही सविता को उसके ससुराल वाले मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। इसी अत्याचार से तंग आकर उसने यह खौफनाक कदम उठाया।

सविता की शादी करीब 4-5 साल पहले हुई थी और उसका एक 3 साल का बेटा भी है। उसका पति जीवन कुमार सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है।

चारों आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

शाहपुर थाना प्रभारी करतार सिंह ने बताया कि मायका पक्ष की शिकायत के आधार पर पति जीवन कुमार, सास, जेठ और जेठानी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

सविता के शव का पोस्टमार्टम सोमवार को करवाया जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में ‘विशाल भारत’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, अखंड भारत से लेकर शांति और ऊर्जा सुरक्षा तक इन मुद्दों पर हुई चर्चा

धर्मशाला के श्री सत्य साईं एजुकेयर विद्या प्रतिष्ठान में राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच की ओर से ‘विशाल भारत’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में भारत की सांस्कृतिक चेतना, अखंड भारत की अवधारणा, विभाजन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और ऊर्जा सुरक्षा जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

Kangra: कांगड़ा के पूर्व सैनिकों का बड़ा मिलन समारोह, 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी ने किया संबोधित; बोले- मेधावी बच्चों को सेना में...

मटौर के सागर गैलोरी होटल में एक्स सर्विसमैन कांगड़ा बटालियन के सौजन्य से मीट एंड ग्रीट समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने पूर्व सैनिकों की सेवाओं को अमूल्य बताते हुए मेधावी और खेलों में रुचि रखने वाले बच्चों को भारतीय सेना में अधिकारी बनने के लिए प्रशिक्षण देने की बात कही।

देहरा से लापता कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी सुराग नहीं, ब्यास किनारे मिले थे बैग; परिजनों ने SP से...

हिमाचल के देहरा से 28 जुलाई को रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुए केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय बलाहर के छात्र कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। दोनों के बैग ब्यास नदी के किनारे मिले थे और पुलिस ने नदी में सर्च अभियान भी चलाया था। मंगलवार को परिजनों और ग्रामीणों ने एसपी देहरा से मुलाकात कर जांच तेज करने और विशेषज्ञ एजेंसियों की मदद लेने की मांग की।

गंगथ बाजार में शाम होते ही हुड़दंग! पत्थरों से कार के शीशे तोड़े, पहले भी 10 गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप

गंगथ बाजार में सड़क किनारे खड़ी कार के शीशे पत्थरों से तोड़कर उसे भारी नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। पीड़ित अनिल शर्मा ने पुलिस चौकी गंगथ में शिकायत दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार शाम ढलते ही कुछ शरारती तत्व सक्रिय हो जाते हैं और इससे पहले भी करीब 10 गाड़ियों, बिजली मीटरों और स्ट्रीट लाइटों को नुकसान पहुंचाया जा चुका है।