Kangra: धर्मशाला में 23 वर्षीय विवाहित महिला की संदिग्ध मौत, मायके वालों का हंगामा — ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप!

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 1 नवम्बर 2025। डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा के पोस्टमार्टम विभाग के बाहर शनिवार को तनावपूर्ण माहौल बन गया, जब एक 23 वर्षीय विवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद उसके परिजनों ने जोरदार हंगामा किया। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाते हुए पोस्टमार्टम से पहले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

जानकारी के अनुसार, गग्गल थाना क्षेत्र के बंडी (धर्मशाला) निवासी तनु (23) पत्नी अशोक कुमार की शुक्रवार देर रात रहस्यमय हालात में मौत हो गई। मृतका की बहन सपना ने बताया कि रात करीब 11:53 बजे उन्हें फोन पर बहन की मौत की सूचना मिली। पिता राजेंद्र कुमार जब मौके पर पहुंचे तो उन्होंने अपनी बेटी को बिस्तर पर मृत अवस्था में पाया। ससुराल पक्ष ने बताया कि उसने फंदा लगाकर आत्महत्या की है।

मृतका के पिता का आरोप है कि उन्हें घटना की जानकारी सीधे नहीं दी गई और न तो किसी पंचायत प्रतिनिधि ने सूचना दी, न ही ससुराल पक्ष ने सही ढंग से बताया कि क्या हुआ। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी को शादी के बाद से ही लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। आक्रोशित परिजनों ने मृतका के पति अशोक कुमार, सास राजकुमारी और ससुर तिलक राज की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए पोस्टमार्टम करवाने से इंकार कर दिया।

स्थिति की गंभीरता देखते हुए डीएसपी निशा कुमारी मौके पर पहुंचीं और परिजनों को समझाया। उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपियों को गग्गल थाने में पूछताछ के लिए बुलाया गया है और मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। डीएसपी के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए और पोस्टमार्टम के लिए राजी हो गए।

इस मामले पर एएसपी वीर बहादुर ने बताया कि मृतका के पति, सास और ससुर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह एक संवेदनशील मामला है, जिसकी हर पहलू से जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतका अपने पीछे डेढ़ साल के बच्चे को छोड़ गई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

देहरा से लापता कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी सुराग नहीं, ब्यास किनारे मिले थे बैग; परिजनों ने SP से...

हिमाचल के देहरा से 28 जुलाई को रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुए केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय बलाहर के छात्र कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। दोनों के बैग ब्यास नदी के किनारे मिले थे और पुलिस ने नदी में सर्च अभियान भी चलाया था। मंगलवार को परिजनों और ग्रामीणों ने एसपी देहरा से मुलाकात कर जांच तेज करने और विशेषज्ञ एजेंसियों की मदद लेने की मांग की।

गंगथ बाजार में शाम होते ही हुड़दंग! पत्थरों से कार के शीशे तोड़े, पहले भी 10 गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप

गंगथ बाजार में सड़क किनारे खड़ी कार के शीशे पत्थरों से तोड़कर उसे भारी नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। पीड़ित अनिल शर्मा ने पुलिस चौकी गंगथ में शिकायत दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार शाम ढलते ही कुछ शरारती तत्व सक्रिय हो जाते हैं और इससे पहले भी करीब 10 गाड़ियों, बिजली मीटरों और स्ट्रीट लाइटों को नुकसान पहुंचाया जा चुका है।

WhatsApp पर आंगनबाड़ी अधिकारी बनकर आया मैसेज, महिला के खाते से 31 हजार साफ; गगरेट में साइबर ठगों का नया पैंतरा, आप भी रहें...

हिमाचल प्रदेश के गगरेट में साइबर ठगी का नया मामला सामने आया है। ठगों ने खुद को आंगनबाड़ी विभाग का अधिकारी बताकर एक महिला को WhatsApp पर संपर्क किया और उससे निजी व संवेदनशील जानकारी हासिल कर ली। इसके बाद महिला के बैंक खाते से करीब 31 हजार रुपये कट गए। पुलिस ने क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी करते हुए आंगनबाड़ी से जुड़ी महिलाओं और कर्मियों को सावधान रहने की अपील की है।

शिमला-मटौर हाईवे पर हादसे के बाद खुला गौवंश तस्करी का राज! ट्रक से 9 गौवंश बरामद, फर्जी नंबर प्लेट मिली; 2 तस्कर फरार

शिमला-मटौर नेशनल हाईवे-103 पर दधोल स्कूल के पास सड़क हादसे के बाद गौवंश तस्करी का मामला सामने आया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक की तलाशी में क्रूरतापूर्वक बांधे गए 9 गौवंश बरामद किए। ट्रक पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी, जबकि असली नंबर प्लेट कैबिन में छिपाकर रखी गई थी। हादसे के बाद ट्रक में सवार दो लोग फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।