Bilaspur: भराड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई! दो युवक 16.19 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार, देर रात चली नशा विरोधी मुहिम

Date:

--Advertisement--

भराड़ी, 31 अक्तूबर 2025: हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भराड़ी पुलिस ने देर रात बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो युवकों को 16.19 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) सहित गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अनूप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम दधोल लड़ा पुल के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने घुमारवीं की ओर से आ रही एक कार को शक के आधार पर रोका।

तलाशी के दौरान कार में सवार अरुण कुमार पुत्र कश्मीर सिंह निवासी कुहाड़ड़ा और नरेंद्र कुमार पुत्र रत्न लाल निवासी बेहड़ा से 16.19 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।

मामला दर्ज, जांच जारी

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस नशे के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा —

“नशा तस्करी में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। समाज को नशे से मुक्त बनाना हमारी प्राथमिकता है।”

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में ‘विशाल भारत’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, अखंड भारत से लेकर शांति और ऊर्जा सुरक्षा तक इन मुद्दों पर हुई चर्चा

धर्मशाला के श्री सत्य साईं एजुकेयर विद्या प्रतिष्ठान में राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच की ओर से ‘विशाल भारत’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में भारत की सांस्कृतिक चेतना, अखंड भारत की अवधारणा, विभाजन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और ऊर्जा सुरक्षा जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

Kangra: कांगड़ा के पूर्व सैनिकों का बड़ा मिलन समारोह, 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी ने किया संबोधित; बोले- मेधावी बच्चों को सेना में...

मटौर के सागर गैलोरी होटल में एक्स सर्विसमैन कांगड़ा बटालियन के सौजन्य से मीट एंड ग्रीट समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने पूर्व सैनिकों की सेवाओं को अमूल्य बताते हुए मेधावी और खेलों में रुचि रखने वाले बच्चों को भारतीय सेना में अधिकारी बनने के लिए प्रशिक्षण देने की बात कही।

देहरा से लापता कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी सुराग नहीं, ब्यास किनारे मिले थे बैग; परिजनों ने SP से...

हिमाचल के देहरा से 28 जुलाई को रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुए केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय बलाहर के छात्र कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। दोनों के बैग ब्यास नदी के किनारे मिले थे और पुलिस ने नदी में सर्च अभियान भी चलाया था। मंगलवार को परिजनों और ग्रामीणों ने एसपी देहरा से मुलाकात कर जांच तेज करने और विशेषज्ञ एजेंसियों की मदद लेने की मांग की।

गंगथ बाजार में शाम होते ही हुड़दंग! पत्थरों से कार के शीशे तोड़े, पहले भी 10 गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप

गंगथ बाजार में सड़क किनारे खड़ी कार के शीशे पत्थरों से तोड़कर उसे भारी नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। पीड़ित अनिल शर्मा ने पुलिस चौकी गंगथ में शिकायत दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार शाम ढलते ही कुछ शरारती तत्व सक्रिय हो जाते हैं और इससे पहले भी करीब 10 गाड़ियों, बिजली मीटरों और स्ट्रीट लाइटों को नुकसान पहुंचाया जा चुका है।