Kullu: “देवता बोले – अब भी नहीं सुधरे इंसान तो रघुनाथ जी के चरण छूकर बह जाएगी ब्यास!” नग्गर में 250 देवी-देवताओं की चेतावनी

Date:

--Advertisement--

नग्गर (कुल्लू) | 31 अक्तूबर 2025: ऐतिहासिक नग्गर कैसल प्रांगण शुक्रवार को एक दिव्य और गंभीर माहौल का साक्षी बना। यहां आयोजित देव संसद (बड़ी जगती) में कुल्लू, मंडी और लाहौल-स्पीति जिलों से लगभग 250 देवी-देवताओं ने शिरकत की।

देवताओं ने मानव जाति को स्पष्ट चेतावनी दी — “देव स्थलों के साथ छेड़छाड़ और गौ माता की अनदेखी अब किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

देवताओं का कहना था कि प्रकृति की विपदाएं इंसानों के गलत कार्यों का ही परिणाम हैं। उन्होंने चेताया कि अगर मनुष्य अपनी मनमानी से नहीं रुका तो गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

“अभी तो केवल एक लौटा पानी गिरा है…”

देवताओं ने हाल की बरसाती तबाही को “देव क्रोध” का संकेत बताया।

देवताओं ने कहा — “भोलेनाथ ने अभी तो सिर्फ एक लौटा पानी छलकाया है। अगर मानव जाति ने सुधार नहीं किया, तो आने वाले समय में ब्यास रघुनाथ जी के चरण छूकर गुजर जाएगी, और तबाही का मंजर कोई नहीं रोक सकेगा।”

देव स्थलों से छेड़छाड़ पर कड़ा ऐतराज

देवताओं ने अपने तपोस्थलों में हो रही छेड़छाड़ पर गहरी चिंता जताई।

कारदार दानवेंद्र सिंह ने बताया कि घाटी के आराध्य ऋषि जमलू ने आदेश दिया है कि देव नियमों का सख्ती से पालन किया जाए।

पराशर ऋषि ने भी देव स्थलों से छेड़छाड़ को आपदाओं का मुख्य कारण बताया।

लाहौल-स्पीति से आए देवताओं ने माता हिडिंबा के आदेशों का “अक्षरशः पालन” करने की बात कही।

🐄 “गौ माता को छोड़ना पाप है, परिणाम होंगे गंभीर”

देव संसद में गौ माता के प्रति हो रही लापरवाही पर भी नाराजगी जताई गई।

देवताओं ने कहा कि केवल “गौ माता” कह देने से दायित्व पूरा नहीं हो जाता —

“उन्हें अपनाना और संभालना ही सच्ची भक्ति है। अगर गायों को बेसहारा छोड़ा गया, तो परिणाम अत्यंत गंभीर होंगे।”

सुबह से शुरू हुई देव संसद, शाम तक चला आयोजन

देव संसद का शुभारंभ सुबह 8 बजे नग्गर कैसल स्थित जगतीपट मंदिर में हुआ।

जगती का संचालन मंदिर के कारदार महेश्वर सिंह ने देव नियमों के अनुसार किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कुल्लू राजघराने के रूपी पैलेस से लाए गए ‘धड़छ’ से हुआ।

दोपहर तक विभिन्न स्थानों से देवी-देवता मंदिर परिसर में पहुंचे और करीब 3 बजे जगती संपन्न हुई।

महेश्वर सिंह ने बताया कि कुल्लू घाटी में जब भी संकट आता है, तब देव संसद यानी जगती का आयोजन किया जाता है।

देवताओं ने इस बार ढालपुर मैदान में हो रही गतिविधियों पर चिंता जताते हुए महायज्ञ करवाने का आदेश भी दिया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में ‘विशाल भारत’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, अखंड भारत से लेकर शांति और ऊर्जा सुरक्षा तक इन मुद्दों पर हुई चर्चा

धर्मशाला के श्री सत्य साईं एजुकेयर विद्या प्रतिष्ठान में राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच की ओर से ‘विशाल भारत’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में भारत की सांस्कृतिक चेतना, अखंड भारत की अवधारणा, विभाजन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और ऊर्जा सुरक्षा जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

Kangra: कांगड़ा के पूर्व सैनिकों का बड़ा मिलन समारोह, 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी ने किया संबोधित; बोले- मेधावी बच्चों को सेना में...

मटौर के सागर गैलोरी होटल में एक्स सर्विसमैन कांगड़ा बटालियन के सौजन्य से मीट एंड ग्रीट समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने पूर्व सैनिकों की सेवाओं को अमूल्य बताते हुए मेधावी और खेलों में रुचि रखने वाले बच्चों को भारतीय सेना में अधिकारी बनने के लिए प्रशिक्षण देने की बात कही।

देहरा से लापता कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी सुराग नहीं, ब्यास किनारे मिले थे बैग; परिजनों ने SP से...

हिमाचल के देहरा से 28 जुलाई को रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुए केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय बलाहर के छात्र कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। दोनों के बैग ब्यास नदी के किनारे मिले थे और पुलिस ने नदी में सर्च अभियान भी चलाया था। मंगलवार को परिजनों और ग्रामीणों ने एसपी देहरा से मुलाकात कर जांच तेज करने और विशेषज्ञ एजेंसियों की मदद लेने की मांग की।

गंगथ बाजार में शाम होते ही हुड़दंग! पत्थरों से कार के शीशे तोड़े, पहले भी 10 गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप

गंगथ बाजार में सड़क किनारे खड़ी कार के शीशे पत्थरों से तोड़कर उसे भारी नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। पीड़ित अनिल शर्मा ने पुलिस चौकी गंगथ में शिकायत दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार शाम ढलते ही कुछ शरारती तत्व सक्रिय हो जाते हैं और इससे पहले भी करीब 10 गाड़ियों, बिजली मीटरों और स्ट्रीट लाइटों को नुकसान पहुंचाया जा चुका है।