Kangra: कांगड़ा में नशे के खिलाफ बड़ा कदम! स्कूल-कॉलेजों में शुरू होगा जागरूकता अभियान, डॉक्टर भी होंगे प्रशिक्षि

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 31 अक्तूबर 2025: कांगड़ा जिला प्रशासन ने युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए बड़ा अभियान शुरू करने का ऐलान किया है। अब जिले के सरकारी स्कूलों, कॉलेजों और तकनीकी संस्थानों में नशा निवारण जागरूकता पर विशेष फोकस रहेगा।

अतिरिक्त उपायुक्त ने शुक्रवार को राष्ट्रीय नार्को समन्वय पोर्टल (NCORD) की जिला स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि जिले के सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में बने प्रहरी क्लबों के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जाएगा। वहीं महाविद्यालयों में रेड रिबन क्लब इस मुहिम का हिस्सा बनेंगे।

उन्होंने बताया कि तकनीकी संस्थानों में भी युवाओं के बीच नशे के खतरे और उसके सामाजिक प्रभावों को लेकर विशेष कार्यक्रम चलाए जाएंगे ताकि कांगड़ा जिला को नशामुक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकें।

सीमावर्ती इलाकों में चलेगा विशेष अभियान

एडीसी ने कहा कि नूरपुर समेत सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस और अन्य विभागों के सहयोग से विशेष नशा-निवारण अभियान चलाया जाएगा। इन इलाकों में युवाओं को नशे से दूर रखने और जागरूक करने पर खास ध्यान दिया जाएगा।

चिकित्सक भी होंगे प्रशिक्षित

उन्होंने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सकों को नशा मुक्ति उपचार और काउंसलिंग के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

कांगड़ा के कई स्वास्थ्य संस्थानों में नशा मुक्ति क्लीनिक सेवाएं पहले से शुरू की जा चुकी हैं, जहां प्रशिक्षित चिकित्सक और स्टाफ उपलब्ध हैं। इन क्लीनिकों में नशा मुक्ति की दवाइयां भी पर्याप्त मात्रा में मौजूद हैं।

एडीसी ने कहा कि जल्द ही यह सेवा जिले के अन्य अस्पतालों में भी शुरू की जाएगी ताकि अधिक से अधिक लोग लाभ उठा सकें।

नशा मुक्ति केंद्रों की होगी नियमित जांच

अतिरिक्त उपायुक्त ने निर्देश दिए कि जिले में चल रहे सभी नशा मुक्ति और पुनर्वास केंद्रों का नियमित निरीक्षण किया जाए। मापदंडों का पालन न करने वाले केंद्रों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने यह भी बताया कि नशा मुक्ति के क्षेत्र में काम कर रहे देश के प्रमुख संस्थानों और विशेषज्ञों की मदद से इस अभियान को और प्रभावी बनाया जाएगा।

बैठक में सीएमओ डॉ. विवेक करोल, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण, जेल विभाग के अधिकारी, गैर सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधि और अन्य हितधारक मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Una: BSF की 56 वर्षीय महिला हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी का निधन, जम्मू से गांव पहुंचा पार्थिव शरीर; सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

ऊना के गगरेट उपमंडल के जोह गांव की BSF हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी (56) का जम्मू में ड्यूटी के दौरान अस्वस्थ होने के बाद निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया, जहां BSF की विशेष टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी देकर अंतिम विदाई दी।