Kangra: कांगड़ा में बनेगा मिनी हरिद्वार! उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बज्रेश्वरी घाट के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, जल्द पूरा करने दिए निर्देश

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा, 30 अक्टूबर 2025। उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने मंगलवार को कांगड़ा उपमंडल में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। उनके साथ एसडीएम कांगड़ा इशांत जसवाल भी मौजूद रहे।

निरीक्षण की शुरुआत उपायुक्त ने बनेड़ खड्ड पर बन रहे बज्रेश्वरी घाट निर्माण कार्य से की। उन्होंने स्थल पर पहुंचकर निर्माण की प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देश दिया कि घाट का कार्य अगले माह तक पूरा कर लिया जाए।

डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि यह घाट न केवल बज्रेश्वरी मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि यहां हरिद्वार की तर्ज पर संध्या आरती आयोजित की जाएगी, जो लोगों के लिए विशेष आकर्षण होगी। घाट पर भव्य स्टेज, चेंजिंग रूम, विशाल द्वार, पार्क, शौचालय और आधुनिक रोशनी की सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्र में इस तरह का घाट एक अनूठा पर्यटन स्थल साबित होगा।

उन्होंने घाट निर्माण के लिए योगदान देने वाले दानी सज्जनों को बधाई और धन्यवाद दिया।

इसके बाद उपायुक्त बैरवा ने ओबीसी कार्यालय के समीप बन रहे आंगनवाड़ी भवन का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को इसे शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

हिम इरा शॉप का शुभारंभ

निरीक्षण के बाद उपायुक्त कांगड़ा संयुक्त कार्यालय भवन पहुंचे, जहां उन्होंने स्वयं सहायता समूहों (Self Help Groups) के लिए बनाए गए बिक्री केंद्र ‘हिम इरा शॉप’ का उद्घाटन किया। इस शॉप के निर्माण पर करीब ₹1.7 लाख की लागत आई है। उपायुक्त ने इस पहल के लिए एसडीएम कांगड़ा और अधिकारियों की सराहना की और कहा कि इससे ग्रामीण महिलाओं को अपने उत्पादों की बिक्री के लिए एक स्थायी मंच मिलेगा।

डीसी ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से बातचीत करते हुए कहा कि उन्हें ऐसे कार्यों का चयन करना चाहिए, जो लंबे समय तक आय के साधन बनें। उन्होंने बताया कि सरकार की लोन योजनाएं इन समूहों के लिए बेहद लाभकारी हैं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मदद कर रही हैं।

इस अवसर पर उपस्थित रहे:

एसडीएम कांगड़ा इशांत जसवाल, खंड विकास अधिकारी पारूल कटियार, ट्रस्ट सदस्य अशोक हिमाचली, उमाकांत, इशांत चौधरी, कैप्टन शैलेश, स्वयं सहायता समूह की सदस्याएँ और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कारगिल विजय दिवस पर कांगड़ा में शहीदों को श्रद्धांजलि, विवेक चौहान बोले- अमर बलिदान हमेशा देता रहेगा प्रेरणा

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला स्थित उपायुक्त कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी तथा राष्ट्र रक्षा की शपथ ली। सहायक आयुक्त विवेक चौहान ने कारगिल के वीर सैनिकों के बलिदान को देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

Solan: सोलन पुलिस का बड़ा एक्शन: 3 अलग-अलग ऑपरेशन में 21.04 ग्राम चिट्टा बरामद, 7 आरोपी गिरफ्तार; 24 घंटे में चोरी का केस भी...

सोलन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया और तीन अलग-अलग ऑपरेशनों में 21.04 ग्राम चिट्टा बरामद कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी मामलों में जांच जारी है।

Solan: सोलन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आल्टो कार से 8.32 ग्राम चिट्टा बरामद; दो युवक गिरफ्तार, 3 दिन का पुलिस रिमांड

सोलन पुलिस की एसआईयू टीम ने कुमारहट्टी में नाकाबंदी के दौरान एक आल्टो कार से 8.32 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। अदालत ने दोनों आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।

Kangra: कांगड़ा पुलिस का एंटी-चिट्टा अभियान जारी, रेलवे ओवरब्रिज के पास दो युवक गिरफ्तार; 2.36 ग्राम हेरोइन बरामद

कांगड़ा पुलिस की सीआईए टीम ने समेला रेलवे ओवरब्रिज के पास कार्रवाई करते हुए 2.36 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।