हिमाचल: अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर जाति और धर्म के नाम पर बांटने का आरोप लगाया

Date:

--Advertisement--

हमीरपुर: पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने हिमाचल प्रदेश को आर्थिक संकट और दिवालियापन की ओर धकेल दिया है। उन्होंने कहा कि इनकी सारी गारंटियां विफल हो गई हैं, और अब ये हरियाणा में भी झूठे वादे कर रहे हैं। अनुराग ठाकुर ने बताया कि भाजपा समाज के सभी वर्गों के लिए काम करने वाली पार्टी है, जबकि कांग्रेस जाति और धर्म के आधार पर लोगों को बांटने का काम करती है। उन्होंने राहुल गांधी के बार-बार जाति के मुद्दे उठाने पर सवाल उठाया और कहा कि जब संसद में उनकी जाति पूछी गई तो उन्होंने जवाब देने से बचते रहे। उन्होंने यह भी बताया कि राहुल गांधी ने आरक्षण खत्म करने की बात कही है, जो कि बाबा साहब के संविधान का अपमान और हमारे पिछड़े वर्ग के अधिकारों पर हमला है। मोदी सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर सवर्णों को भी आरक्षण दिया है, तो फिर कांग्रेस आरक्षण खत्म क्यों करना चाहती है?

अनुराग ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार के 10 वर्षों के कार्यकाल में सेना के लिए जो कार्य हुए हैं, वे पिछले 60 वर्षों में नहीं हुए। उन्होंने वन रैंक वन पैंशन की मांग को लागू किया और बताया कि एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि हम हमारे बहादुर पूर्व सैनिकों को दे चुके हैं। कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में सेना को एक भी बुलेट प्रूफ जैकेट तक नहीं दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासन में सेना जरूरी सामान के लिए तरसती रही और सैन्य सामानों में घोटाले भी हुए।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज हमारी सेना के पास राफेल विमान, बुलेट प्रूफ जैकेट, आईएनएस विक्रांत, तेजस विमान और अग्नि मिसाइलें हैं। उन्होंने बताया कि हमने सीमा पर 6800 किलोमीटर से ज्यादा सड़कें बनाई हैं। पिछले वर्ष, भारत ने एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का रक्षा उत्पादन किया है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत, जो कभी विश्व का सबसे बड़ा रक्षा आयातक था, आज अपने ही देश में रक्षा संबंधी सामान बना रहा है, जिसका मूल्य एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कारगिल विजय दिवस पर गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश, रोटरी क्लब शाहपुर और रोटरैक्ट क्लब द्रोणाचार्य ने वीर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

रोटरी क्लब शाहपुर और रोटरैक्ट क्लब ऑफ द्रोणाचार्य कॉलेज ने कारगिल विजय दिवस पर रैत में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के वीर सेनानी सहित कई गणमान्य अतिथियों ने शिरकत कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और युवाओं को राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।

Kullu: कुल्लू में रहस्यमयी मौत! सड़क किनारे घायल मिले जल शक्ति विभाग के JE ने AIIMS में तोड़ा दम, परिजनों ने लगाया हत्या का...

कुल्लू में जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता लाभ सिंह गुलेरिया की एम्स बिलासपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। सड़क किनारे गंभीर घायल मिलने के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

Kangra: मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा ऐलान: बोह आपदा पीड़ितों को मिलेगा ₹8.50 लाख तक का राहत पैकेज, जमीन और मुफ्त राशन भी

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बोह आपदा प्रभावित परिवारों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। पूरी तरह क्षतिग्रस्त मकानों के लिए ₹7.50 लाख, घरेलू सामान के लिए ₹1 लाख, मुफ्त राशन, किराया सहायता और जरूरतमंदों को सरकारी भूमि उपलब्ध कराने का ऐलान किया गया है।

Kangra: कारगिल विजय दिवस पर शाहपुर में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा ने सैनिकों संग किया नमन

शाहपुर में कारगिल विजय दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा, पूर्व सैनिकों और गणमान्य नागरिकों ने कारगिल के अमर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम में शहीद सूबेदार मेजर पवन कुमार के पिता हवलदार गर्ज सिंह का सम्मान किया गया और “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया।