शिमला: शहीद की बेटी रचना राणा बनी वायुसेना में लेफ्टिनेंट

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश की बेटी रचना राणा वायुसेना में लेफ्टिनेंट बनी हैं। उनकी तैनाती कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित भारतीय वायुसेना अस्पताल में हुई है। कांगड़ा जिले के पालमपुर तहसील के डूहक धनियारा गांव की रचना ने अपने परिवार की सैन्य सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए भारतीय वायुसेना में कमीशन हासिल किया है। रचना के पिता और दादा दोनों ही सेना में सेवारत थे। रचना का सपना था कि वह अपने पिता सुरजीत सिंह के अधूरे सपने को पूरा करे, जो 2007 में जम्मू-कश्मीर में ऑपरेशन रक्षक के दौरान शहीद हो गए थे।

रचना के स्कूल में पढ़ते समय ही उनके पिता शहीद हो गए थे। उनकी मां, रेखा देवी, एक गृहिणी थीं, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में रचना और उसके भाई विकास राणा की अकेले परवरिश की। रचना अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी मां को देती हैं, जिन्होंने हर मुश्किल का डटकर सामना किया। वह मानती हैं कि यह उपलब्धि उनके पिता के देश के लिए किए गए बलिदान का परिणाम है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Himachal Amendment Bill 2026: शहरों में बेतरतीब तार बिछाए तो होगी जेल! मेयर-डिप्टी मेयर को हटाना भी होगा आसान, विधानसभा में दो बड़े बिल पास

हिमाचल विधानसभा में नगर पालिका और नगर निगम संशोधन विधेयक 2026 पारित हो गए हैं। अब संवेदनशील स्थानों के आसपास बिना अनुमति तार बिछाने पर सजा और जुर्माने का प्रावधान होगा। वहीं, मेयर और डिप्टी मेयर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाना आसान होगा।

Himachal Milk Price Hike: हिमाचल में दूध हुआ 4 रुपये महंगा, अब गाय के दूध से लेकर स्टैंडर्ड मिल्क तक जानें नई कीमतें

हिमाचल प्रदेश में मिल्कफेड ने दूध की कीमतों में चार रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। 22 नवंबर से लागू नई दरों के अनुसार गाय का खुला दूध 55 रुपये, पैकेट वाला दूध 61 रुपये और स्टैंडर्ड दूध 72 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।

Kangra: शाहपुर ITI के दीक्षांत समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, 90% से ज्यादा उपस्थिति वालों को मिला पुरस्कार

राजकीय ITI शाहपुर में 21 नवंबर 2026 को दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान 90 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति वाले विद्यार्थियों और कौशल प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल करने वालों को सम्मानित किया गया।

Kangra: धर्मशाला में घर से 200 मीटर दूर मिली 27 वर्षीय युवती की जली हुई लाश, शादी की तैयारियों के बीच हुई दर्दनाक घटना;...

धर्मशाला के चीलगाड़ी में 27 वर्षीय शबनम का जला हुआ शव घर से करीब 200 मीटर दूर सड़क किनारे मिला। युवती शनिवार सुबह घर से निकली थी। पुलिस हत्या और आत्महत्या समेत सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।