Bilaspur: भराड़ी में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आने से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर मौत, चालक फरार

Date:

--Advertisement--

शिमला-मटौर नेशनल हाईवे-103 पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसने पूरे क्षेत्र को हिला दिया। भराड़ी के डंगार चौक के पास लोअर डंगार में एक ट्रक ने स्कूटी सवार 70 वर्षीय बुजुर्ग को रौंद दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान हेमराज पुत्र संत राम, निवासी दिखयुत निचला, ग्राम पंचायत डंगार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह हेमराज अपनी स्कूटी पर किसी काम से निकले थे, लेकिन लोअर डंगार के पास पहुंचते ही एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि हेमराज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

चालक ट्रक छोड़कर फरार

हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई, और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर इकट्ठे हो गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद भराड़ी थाना की टीम तुरंत पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

वहीं, हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इलाके में छाया शोक

इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि हाईवे पर रफ्तार पर नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाए जाएं, ताकि ऐसे हादसे दोबारा न हों।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: नूरपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बाइक सवार 2 युवक 402 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार; पठानकोट से जुड़े तार

नशे के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस जिला नूरपुर की टीम ने मलोट पुल के पास औद्योगिक क्षेत्र मोड़ पर बाइक सवार दो युवकों को 402 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर बाइक को रोका और तलाशी के दौरान चरस बरामद की। दोनों आरोपित पठानकोट के रहने वाले हैं और उनके खिलाफ थाना इंदौरा में मामला दर्ज किया गया है।

Himachal Smart Meter से बिजली बिलों का झटका! चलोला में 800-900 की जगह हजारों के बिल, बंद घर में आया 7,025 रुपये का बिल

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के चलोला गांव में स्मार्ट बिजली मीटर लगने के बाद कई उपभोक्ताओं के बिल अचानक कई गुना बढ़ने की शिकायत सामने आई है। 800 से 900 रुपये के सामान्य बिल की जगह उपभोक्ताओं को 2 हजार से 12 हजार रुपये तक के बिल मिले हैं। एक बंद घर में 7,025 रुपये का बिल आने से मामला और गंभीर हो गया है। विद्युत बोर्ड ने तकनीकी खामी दूर कर बिल ठीक करने की बात कही है।

Kangra: धर्मशाला में ‘विशाल भारत’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, अखंड भारत से लेकर शांति और ऊर्जा सुरक्षा तक इन मुद्दों पर हुई चर्चा

धर्मशाला के श्री सत्य साईं एजुकेयर विद्या प्रतिष्ठान में राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच की ओर से ‘विशाल भारत’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में भारत की सांस्कृतिक चेतना, अखंड भारत की अवधारणा, विभाजन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और ऊर्जा सुरक्षा जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

Kangra: कांगड़ा के पूर्व सैनिकों का बड़ा मिलन समारोह, 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी ने किया संबोधित; बोले- मेधावी बच्चों को सेना में...

मटौर के सागर गैलोरी होटल में एक्स सर्विसमैन कांगड़ा बटालियन के सौजन्य से मीट एंड ग्रीट समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने पूर्व सैनिकों की सेवाओं को अमूल्य बताते हुए मेधावी और खेलों में रुचि रखने वाले बच्चों को भारतीय सेना में अधिकारी बनने के लिए प्रशिक्षण देने की बात कही।