Himachal: गरीबी में भी नहीं टूटी हिम्मत! हमीरपुर की मनीषा कुमारी बनी गोल्ड गर्ल, दक्षिण एशियाई एथलेटिक्स में भारत को दिलाया स्वर्ण

Date:

हमीरपुर: कहते हैं, अगर जज्बा हो तो हालात भी रास्ता बना देते हैं। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के ऊटपुर गांव की 24 वर्षीय धावक मनीषा कुमारी ने यह साबित कर दिखाया है। रांची में आयोजित चौथी दक्षिण एशियाई एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मनीषा ने 4×400 मीटर रिले रेस में भारतीय टीम को स्वर्ण पदक जिताने में अहम भूमिका निभाई।

लेकिन इस सफलता के पीछे मनीषा की संघर्षभरी कहानी है। वह बताती हैं कि गरीबी के कारण एक समय ऐसा भी आया जब उन्होंने खेल छोड़ने का मन बना लिया था। उनके पिता दिल्ली में ट्रक चालक हैं, जबकि मां बीमार रहती हैं। आर्थिक तंगी के चलते खेल की तैयारी के खर्च उठाना परिवार के लिए असंभव हो गया था।

इसी दौरान सुजानपुर की सर्वकल्याणकारी संस्था को उनकी स्थिति के बारे में पता चला। संस्था के अध्यक्ष अभिषेक राणा से मुलाकात के बाद मनीषा का जीवन बदल गया। राणा ने कहा, “पैसों की चिंता मत करो, बस अपने लक्ष्य पर ध्यान दो।” इसके बाद संस्था ने पिछले दो साल में मनीषा को हरियाणा में ट्रेनिंग और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए लाखों रुपये की आर्थिक मदद दी।

मनीषा कहती हैं, “अभिषेक राणा मेरे लिए फरिश्ता हैं। उन्होंने उस वक्त मदद की जब कोई भी साथ देने को तैयार नहीं था।” रांची गेम्स के लिए भी राणा ने उन्हें 25,000 रुपये जूते और स्पाइक्स खरीदने के लिए दिए।

वर्तमान में पंजाब विश्वविद्यालय में एम.ए. कर रही मनीषा ने अपने कोच भूपिंदर सिंह, राजिंद्र सिंह, भाई और सोनीपत के सोमवीर सिंह को अपनी सफलता का श्रेय दिया।

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, “हमीरपुर की बेटी मनीषा कुमारी का 4×400 मीटर रिले में स्वर्ण पदक जीतना और नालागढ़ के संदीप सिंह का 200 मीटर रेस में गोल्ड जीतना हर हिमाचली के लिए गर्व का पल है।”

वहीं, हिमाचल ओलंपिक संघ के अध्यक्ष और सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, “मनीषा और संदीप दोनों ने दक्षिण एशियाई सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में देश का मान बढ़ाया है। हिमाचल की यह उड़नपरी आने वाले समय में और ऊंचाइयां छुएगी।”

सर्वकल्याणकारी ट्रस्ट के अध्यक्ष अभिषेक राणा ने कहा, “मनीषा जैसी प्रतिभाशाली बेटियों का साथ देना हमारा कर्तव्य है। हम उनकी मदद में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे ताकि वह अपने सपनों को साकार कर सके।”

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हत्या के आरोपों के बीच युवक की मौत से मचा हड़कंप! कांगड़ा में दो रहस्यमयी मौतों ने बढ़ाया सस्पेंस

कांगड़ा के ज्वाली क्षेत्र में लापता युवक साहिल कुमार का शव मिलने के बाद हत्या के आरोपों में घिरे सुनील कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस दोनों मामलों की हर पहलू से जांच कर रही है।

ITI में एडमिशन का सुनहरा मौका! 13 जुलाई से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया

हिमाचल प्रदेश में सरकारी और निजी आईटीआई में सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 जुलाई से शुरू होंगे। जानें आवेदन की अंतिम तिथि, सीट आवंटन और पूरी काउंसलिंग प्रक्रिया।

Himachal: हिमाचल के गद्दी कुत्तों ने रचा इतिहास! ‘स्कूबी’ और ‘पुट्टी’ को मिली राष्ट्रीय पहचान

हिमाचल प्रदेश की स्वदेशी हिमालयन गद्दी नस्ल के दो श्वान स्कूबी और पुट्टी को भारतीय राष्ट्रीय केनेल क्लब में आधिकारिक पंजीकरण मिला है। यह उपलब्धि इस दुर्लभ हिमालयी नस्ल के संरक्षण और राष्ट्रीय पहचान की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।

पूर्व DGP संजय कुंडू को बड़ी राहत! हाईकोर्ट ने धमकाने की शिकायत पर स्वतः संज्ञान वाली कार्यवाही की समाप्त

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पूर्व डीजीपी संजय कुंडू के खिलाफ होटल कारोबारी द्वारा लगाए गए धमकाने के आरोपों पर स्वतः संज्ञान लेकर शुरू की गई कार्यवाही समाप्त कर दी है। अदालत ने कुंडू को एफआईआर रद्द करने संबंधी रिपोर्ट का विरोध करने की भी अनुमति दी है।