Chamba: हिमाचल में दर्दनाक सड़क हादसा: 300 मीटर गहरी खाई में गिरी ऑल्टो कार, 2 की मौत, 2 बच्चे घायल

Date:

--Advertisement--

चंबा (सलूणी): हिमाचल प्रदेश के सलूणी-गल-कुंड-पतरूमा मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बंजाल के पास हुआ, जब एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

जानकारी के मुताबिक, कार टिकरू से सलूणी की ओर आ रही थी। जब वाहन बंजाल के पास पहुंचा, तो अचानक ड्राइवर का नियंत्रण बिगड़ गया और कार गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे में विशाल कुमार (पुत्र चमारू राम, निवासी बंजाल, पंचायत खरल, तहसील सलूणी) और निशा पत्नी अमर सिंह (निवासी खलोड़ी, पंचायत खरल, तहसील सलूणी) की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, अरुण कुमार पुत्र अमर सिंह और परीक्षित पुत्र अमर सिंह, दोनों निवासी गांव खलोड़ी, गंभीर रूप से घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस व प्रशासन को सूचना दी।

पुलिस थाना किहार की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायलों को नागरिक अस्पताल सलूणी पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद विशाल कुमार और निशा कुमारी को मृत घोषित कर दिया। घायल परीक्षित की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर किया गया, जबकि अरुण कुमार का इलाज नागरिक अस्पताल किहार में जारी है।

पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डियूर में करवाने के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया।

तहसीलदार सलूणी अभिराय सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को 25,000-25,000 रुपये की फौरी राहत राशि दी गई है। वहीं, एसडीपीओ सलूणी रंजन शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

30 हजार की बैटरियां चुराकर भागा था चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा, स्कूटी भी जब्त

सोलन के कसौली में एचआरटीसी बस से 30 हजार रुपये की दो बैटरियां चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद हुई है।

Kangra: हत्या के आरोपों के बीच युवक की मौत से मचा हड़कंप! कांगड़ा में दो रहस्यमयी मौतों ने बढ़ाया सस्पेंस

कांगड़ा के ज्वाली क्षेत्र में लापता युवक साहिल कुमार का शव मिलने के बाद हत्या के आरोपों में घिरे सुनील कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस दोनों मामलों की हर पहलू से जांच कर रही है।

ITI में एडमिशन का सुनहरा मौका! 13 जुलाई से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया

हिमाचल प्रदेश में सरकारी और निजी आईटीआई में सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 जुलाई से शुरू होंगे। जानें आवेदन की अंतिम तिथि, सीट आवंटन और पूरी काउंसलिंग प्रक्रिया।

Himachal: हिमाचल के गद्दी कुत्तों ने रचा इतिहास! ‘स्कूबी’ और ‘पुट्टी’ को मिली राष्ट्रीय पहचान

हिमाचल प्रदेश की स्वदेशी हिमालयन गद्दी नस्ल के दो श्वान स्कूबी और पुट्टी को भारतीय राष्ट्रीय केनेल क्लब में आधिकारिक पंजीकरण मिला है। यह उपलब्धि इस दुर्लभ हिमालयी नस्ल के संरक्षण और राष्ट्रीय पहचान की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।