Himachal: NIRF Ranking 2025: पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय 14वें से 29वें पायदान पर, जानें क्यों गिरी रैंकिंग!

Date:

--Advertisement--

एनआईआरएफ (NIRF) ने इस साल की राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क 2025 जारी कर दी है और हिमाचल का कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर बड़ी गिरावट के साथ 29वें स्थान पर पहुंच गया है। पिछले साल तक यह विश्वविद्यालय 14वें नंबर पर था। इस बार देशभर के 173 कृषि और बागवानी विश्वविद्यालयों ने रैंकिंग में हिस्सा लिया। पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय को कृषि एवं संबद्ध श्रेणी में 29वां स्थान मिला है, जबकि नौणी विश्वविद्यालय ने 20वां स्थान हासिल किया। हालांकि, दोनों संस्थानों की रैंकिंग पिछले साल की तुलना में नीचे गई है।

अगर अंकों की बात करें तो टीचिंग-लर्निंग रिसोर्सेज में पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय को 100 में से 72.97 अंक और स्नातक परिणाम यानी ग्रैजुएट आउटकम में 73.04 अंक मिले हैं। लेकिन अनुसंधान और प्रोफेशनल प्रैक्टिस में पिछली बार के 28 अंकों से गिरकर सिर्फ 24.71 अंक ही मिले। वहीं, पब्लिक परसेप्शन में भारी गिरावट दर्ज हुई है। पिछले साल 32 अंक मिलने वाले विश्वविद्यालय को इस बार केवल 13.14 अंक ही मिल पाए। कुल मिलाकर विश्वविद्यालय का स्कोर 50.18 रहा।

पूर्व कुलपति प्रो. अशोक सरयाल के अनुसार, पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय और नौणी वानिकी एवं बागवानी विश्वविद्यालय ने अपनी विशेषज्ञता में जगह बनाए रखी है, लेकिन समग्र रैंकिंग में वे पिछड़ गए। उन्होंने कहा कि इस साल रैंकिंग में बड़ी संख्या में संस्थानों ने हिस्सा लिया, जिससे प्रतिस्पर्धा और बढ़ गई।

रैंकिंग में गिरावट की वजहों पर नजर डालें तो लंबे समय से वैज्ञानिक और शिक्षण पद खाली हैं। बढ़ती छात्र संख्या के कारण शिक्षकों पर अतिरिक्त बोझ बढ़ा है। पिछले दो साल से स्थायी कुलपति की नियुक्ति नहीं हुई है। अनुसंधान के लिए फंड में कटौती, पेटेंट और शोध-पत्रों की संख्या में कमी, राष्ट्रीय स्तर पर कमजोर पहचान, उद्योग और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग का अभाव भी बड़ी चुनौतियां बनकर सामने आए हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि कृषि और बागवानी शिक्षा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और रैंकिंग सुधारने के लिए जरूरी है कि विश्वविद्यालयों में स्थायी नेतृत्व और प्रशासनिक सुधार किए जाएं। साथ ही नए वैज्ञानिक पदों पर भर्ती, शोध सुविधाओं का आधुनिकीकरण और अनुसंधान के लिए बजट का विस्तार होना चाहिए। तभी पेटेंट, स्टार्टअप और उच्च-गुणवत्ता वाले शोध प्रकाशनों को बढ़ावा मिल पाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

धर्मशाला में बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर, 30 सितंबर तक जमा करें लंबित बिल; नहीं तो बिना सूचना कट सकता है कनेक्शन

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल ने उपभोक्ताओं को 30 सितंबर 2026 तक लंबित बिजली बिल जमा करने के निर्देश दिए हैं। समय पर भुगतान नहीं करने पर बिना सूचना बिजली कनेक्शन काटा जा सकता है।

Kangra: शाहपुर खंड के द्रम्मन में युवा खेल संगम का जोश, कबड्डी में डडामन और रस्साकस्सी में सेंट्रल यूनिवर्सिटी शाहपुर बनी विजेता

शाहपुर खंड के द्रम्मन में युवा खेल संगम का आयोजन किया गया। कबड्डी में डडामन टीम और रस्साकस्सी में सेंट्रल यूनिवर्सिटी शाहपुर टीम विजेता रही। खिलाड़ियों को ट्रॉफी, सम्मान राशि और भारत माता का चित्र देकर सम्मानित किया गया।

Kangra: कलियाड़ा में अंडर-मेयर गेम्स का समापन, फाइनल मुकाबलों में इन टीमों ने मारी बाजी; रैत जोन खाली हाथ

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलियाड़ा में चार दिनों से चल रही लड़कों और लड़कियों की अंडर-मेयर गेम्स प्रतियोगिता का समापन हुआ। बैडमिंटन, फुटबॉल, हॉकी, बास्केटबॉल, हैंडबॉल और शतरंज के फाइनल मुकाबलों में विभिन्न टीमों ने जीत दर्ज की।

Kangra: सादिक खान को हिमाचल वक्फ बोर्ड में बड़ी जिम्मेदारी, निदेशक मंडल के सदस्य चुने गए; कांग्रेस नेताओं का जताया आभार

शाहपुर की घरोह पंचायत निवासी वरिष्ठ कांग्रेस नेता सादिक खान को हिमाचल प्रदेश वक्फ बोर्ड के निदेशक मंडल में सदस्य चुना गया है। उन्होंने नई जिम्मेदारी के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया।