Himachal: हिमाचल की बेटी डॉ. श्वेता नेगी ने देशभर में किया टॉप! किन्नौर के छोटे से गांव से रचा इतिहास

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश की शान बनीं किन्नौर ज़िले के ख़्वांगी (कागरा) गाँव की बेटी डॉ. श्वेता नेगी!

डॉ. श्वेता ने अखिल भारतीय आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा-2025 (AIAPGET 2025) में अपने वर्ग में देशभर में पहला स्थान हासिल किया है। इस शानदार कामयाबी से न सिर्फ उन्होंने अपने परिवार, बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन कर दिया है।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने भी डॉ. श्वेता की इस उपलब्धि पर खुशी जताई और उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्वेता की मेहनत और लगन युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा है। उन्होंने श्वेता नेगी और उनके परिवार को शुभकामनाएं दीं।

डॉ. श्वेता की यह सफलता साबित करती है कि अगर जुनून हो तो छोटे-से गांव से भी देश की सबसे बड़ी परीक्षा में टॉप किया जा सकता है।

हिमाचल की इस होनहार बेटी को सलाम!

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

सुंदरनगर में पत्नी के लापता होने से पति परेशान, दूसरे व्यक्ति पर छिपाकर रखने का आरोप; पुलिस ने शुरू की तलाश

सुंदरनगर के बीएसएल कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को दूसरे व्यक्ति द्वारा अपने पास छिपाकर रखने का आरोप लगाया है। पति ने पत्नी की सुरक्षा को लेकर पुलिस से मदद मांगी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला और आरोपी व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है।

पौंग झील में अज्ञात महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, 40 साल की उम्र का अनुमान; 72 घंटे तक पहचान का इंतजार

पौंग झील में भटोली फकोरियां के समीप बुधवार को अज्ञात महिला का शव मिला है। महिला की उम्र करीब 40 वर्ष होने का अनुमान है। पुलिस ने शव को देहरा शवगृह में रखा है और 72 घंटे तक पहचान के लिए रखा जाएगा।

कांगड़ा के हवलदार अश्वनी कुमार का दिल्ली में ड्यूटी के दौरान निधन, 42 साल की उम्र में हार्ट अटैक से थमी सांसें; वीरवार को...

कांगड़ा के धीरा क्षेत्र के मतेहड़ गांव निवासी 42 वर्षीय हवलदार अश्वनी कुमार का दिल्ली में ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। 21 गढ़वाल रेजिमेंट में तैनात अश्वनी कुमार की तबीयत बिगड़ने के बाद सैन्य अस्पताल में मौत हो गई। वीरवार को उनका सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा।

रेडक्रॉस लक्की ड्रॉ का रिजल्ट जारी, इन टिकट नंबरों ने जीते स्कूटी, लैपटॉप और LED टीवी समेत बड़े इनाम; देखें पूरी लिस्ट

धर्मशाला में 15 अगस्त को आयोजित रेडक्रॉस लक्की ड्रॉ के परिणाम घोषित हो गए हैं। टिकट नंबर 008009 ने स्कूटी, 046049 ने लैपटॉप और 037708 ने 32 इंच एलईडी टीवी जीता है। यहां देखें सभी विजेता टिकट नंबर और पुरस्कारों की पूरी जानकारी।